युवा जदयू ने राज्यसभा सांसद का किया स्वागत
जहानाबाद नगर : युवा जदयू के जिलाध्यक्ष दिलीप कुशवाहा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह राज्यसभा सांसद रामचंद्र प्रसाद सिंह का भव्य स्वागत किया. पटना से गया जाने के क्रम में कार्यकर्ताओं ने शहर के उंटा मोड़ के समीप फुल -माला एवं गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया . इस अवसर पर […]
जहानाबाद नगर : युवा जदयू के जिलाध्यक्ष दिलीप कुशवाहा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह राज्यसभा सांसद रामचंद्र प्रसाद सिंह का भव्य स्वागत किया. पटना से गया जाने के क्रम में कार्यकर्ताओं ने शहर के उंटा मोड़ के समीप फुल -माला एवं गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया .
इस अवसर पर सांसद ने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया. विगत विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार ने बिहार के विकास के लिए जो प्रण लिया था उसे जन-जन तक पहुंचाने का दायित्व कार्यकर्ताओं का है. उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक पहुंचा कर और मजबूत एवं धारदार बनायें .उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के दमखम पर पार्टी 2019 के लोकसभा चुनाव में अपना परचम लहरायेगी. स्वागत करने वालों में डाॅ. निरंजन कुमार,अमित कुमार,अभिजीत आनंद,डाॅ. अजय कुमार,शंकरदेव वर्मा,विनय विद्यार्थी ,कुमार गौतम ,राजू निषाद सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे.
इधर पटना से गया कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने जा रहे जदयू के राष्ट्रीय महासचिव सह राज्यसभा सांसद आरसीपी को ब्लॉक मोड़ के समीप भव्य स्वागत किया. प्रखंड अध्यक्ष प्रेम कुमार पप्पु के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया. उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










