प्लेटफाॅर्म पर उचक्कों ने युवक का मोबाइल उड़ाया

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद : स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर शनिवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे एक पैसेंजर ट्रेन पर सवार होने के दौरान उचक्कों ने प्रकाश कुमार नामक युवक का मोबाइल फोन उड़ा लिया. उक्त युवक अरवल जिला के बाजितपुर गांव का निवासी है जो गया जा रहा था. उसने बताया कि गया में […]

विज्ञापन

जहानाबाद : स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर शनिवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे एक पैसेंजर ट्रेन पर सवार होने के दौरान उचक्कों ने प्रकाश कुमार नामक युवक का मोबाइल फोन उड़ा लिया. उक्त युवक अरवल जिला के बाजितपुर गांव का निवासी है जो गया जा रहा था. उसने बताया कि गया में भी उसका मकान है और वह अपने तीन दोस्तों के साथ गया जाने के लिए जहानाबाद स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर स्टेशन मास्टर के कार्यालय के समक्ष खड़ा था. प्लेटफाॅर्म पर यात्रियों की भीड़ थी.

जब पैसेंजर ट्रेन आयी और वह सवार होने लगा उसी दौरान भीड़ में सक्रिय उचक्के ने उसके पैंट की जेब से उसका कीमती मोबाइल फोन उड़ा लिया. ट्रेन के डब्बे में प्रवेश करने के बाद जब उसने अपनी पैकेट चेक की तब उसे घटना की जानकारी हुई. वह ट्रेन से उतर गया और इसकी सूचना रेल थाने में तैनात एक कर्मी को दी. लेकिन कुछ भी पता नहीं चला. पहले भी कई घटना हो चुकी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन