नेहालपुर डायवर्सन में फंसे ट्रक व यात्री वाहन

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद-अरवल मुख्य मार्ग पर घंटों रहा यातायात बाधित जेसीबी की सहायता से फंसे वाहनों को निकाला गया जहानाबाद नगर : जहानाबाद-अरवल एनएच 110 पर मंगलवार को नेहालपुर डायवर्सन में ट्रक व यात्री वाहन के फंस जाने से उक्त मार्ग पर यातायात बाधित हो गया. डायवर्सन में गाड़ियां फंसे होने के कारण दोनों तरफ वाहनों की […]

विज्ञापन

जहानाबाद-अरवल मुख्य मार्ग पर घंटों रहा यातायात बाधित

जेसीबी की सहायता से फंसे वाहनों को निकाला गया
जहानाबाद नगर : जहानाबाद-अरवल एनएच 110 पर मंगलवार को नेहालपुर डायवर्सन में ट्रक व यात्री वाहन के फंस जाने से उक्त मार्ग पर यातायात बाधित हो गया. डायवर्सन में गाड़ियां फंसे होने के कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गयी. फंसे वाहन चालकों द्वारा अपनी गाड़ी निकालने का हरसंभव प्रयास किया गया, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली. इसके कारण छोटे-बड़े सभी वाहनों का परिचालन अवरुद्ध हो गया. लग्न का मौसम होने के कारण देखते-ही-देखते वाहनों की लंबी कतार लग गयी. कुछ यात्री, जो आसपास के रहने वाले थे, वे पैदल ही अपनी मंजिल की ओर रवाना हो गये, लेकिन दूर का सफर करने वाले यात्री जाम खुलने का इंतजार करते देखे गये. जेसीबी की सहायता से फंसे वाहनों को निकाला गया, जिसके बाद यातायात बहाल हुआ.
एनएच 110 पर डेढ़ दर्जन स्थानों पर बना है डायवर्सन : जहानाबाद-अरवल एनएच 110 के चौड़ीकरण को लेकर कई स्थानों पर बने पुल-पुलियों को तोड़ा गया है. इनका नये सिरे से निर्माण कराया जा रहा है. पुल-पुलिया तोड़े जाने के बाद निर्माण कंपनी द्वारा यातायात बहाल रखने के उद्देश्य से डायवर्सन का निर्माण कराया गया है, लेकिन डायवर्सन निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया, जिसके कारण आये दिन डायवर्सन में वाहनों के फंसने का मामला सामने आता रहता है. वहीं डायवर्सन से गुजरने के क्रम में धूल का गुबार इस कदर उड़ता है कि दिखायी देना भी मुश्किल हो जाता है. ऐसे में दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन