गार्ड को घायल कर कैश वैन से एलआइसी के 13.52 लाख लूटे
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
दो बाइकों पर सवार पांच लुटेरों ने दिया घटना को अंजाम जहानाबाद : शहर में सोमवार की दोपहर अपराधियों ने सिक्यूरिटी कंपनी के कर्मियों से एलआइसी के 13 लाख 52 हजार 242 रुपये लूट लिये. एलआइसी कार्यालय के पास ही दो बाइकों पर सवार पांच लुटेरों ने सिक्यूरिटी कंपनी के गार्ड मोहित कुमार को जख्मी […]
विज्ञापन
दो बाइकों पर सवार पांच लुटेरों ने दिया घटना को अंजाम
जहानाबाद : शहर में सोमवार की दोपहर अपराधियों ने सिक्यूरिटी कंपनी के कर्मियों से एलआइसी के 13 लाख 52 हजार 242 रुपये लूट लिये. एलआइसी कार्यालय के पास ही दो बाइकों पर सवार पांच लुटेरों ने सिक्यूरिटी कंपनी के गार्ड मोहित कुमार को जख्मी कर कैश वैन के कस्टोडियन राजीव गोपेंद्र से रुपयों से भरा बैग लूट लिया. अपराधियों ने गार्ड की दोनाली बंदूक लूट ली,
जो बालिका इंटर विद्यालय के पास सड़क पर फेंकी हुई मिली. एलआइसी कार्यालय से 13 लाख 52 हजार 242 रुपये बैग में लेकर सिक्यूरिटी कंपनी के कैश वैन के कस्टोडियन और गार्ड जैसे ही कैश वैन में सवार होनेवाले थे, वैसे ही लुटेरों ने रुपये लूट लिये और घोसी रोड की ओर भाग निकले.
सीवान>> ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक से 2. 50 लाख छीने
हुसैनगंज थाने के तेतरिया गांव के पास सोमवार की शाम सात बजे अपराधियों ने एसबीआइ के ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक जमशेद को घायल कर दो लाख 52 हजार रुपये व मोटरसाइकिल छीन लिये़ घायल जमशेद को सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. मुफस्सिल थाने के श्रीनगर में स्टेट बैंक के सामने ग्राहक सेवा केंद्र को बंद कर जमशेद घर जा रहा था. इसी दौरान तेतरिया मोड़ के पास अपराधियों ने हमला कर दो लाख 52 हजार लूट लिये.
किसानों से जुड़ी योजनाओं पर ध्यान दे राज्य सरकार : राधामोहन सिंह
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










