ePaper

सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान पटना में हुई मौत, परिजनों में छाया मातम

Updated at : 21 Aug 2024 9:40 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान पटना में हुई मौत, परिजनों में छाया मातम

जिले के लक्ष्मीपुर प्रखंड क्षेत्र के मोहनपुर थाना के समीप बीते रविवार को हुई सड़क दुघर्टना में घायल बाइक सवार युवक की मौत इलाज के दौरान पटना में हो गयी.

विज्ञापन

जमुई. जिले के लक्ष्मीपुर प्रखंड क्षेत्र के मोहनपुर थाना के समीप बीते रविवार को हुई सड़क दुघर्टना में घायल बाइक सवार युवक की मौत इलाज के दौरान पटना में हो गयी. बुधवार को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजन को सौंप दिया. मृतक युवक लक्ष्मीपुर प्रखंड क्षेत्र के मगही गांव निवासी समर यादव का पुत्र विकास कुमार था. बताया जाता है कि बीते रविवार की देर शाम विकास कुमार अपने साथी मंटू कुमार के साथ बाइक से जिनहरा गया था. जहां से घर लौटने के दौरान मोहनपुर थाना के समीप तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गयी थी. इस दुर्घटना में विकास कुमार और मंटू कुमार दोनों घायल हो गये थे. स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था. जहां विकास की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिये पटना रेफर कर दिया था. जहां इलाज के दौरान विकास की मौत हो गयी. जबकि मंटू कुमार का इलाज सदर अस्पताल में ही कराया गया था. बताया जाता है कि मृतक विकास कुमार परिवार का इकलौता पुत्र था और दो माह पूर्व ही उसकी शादी हुई थी. विकास की मौत के बाद पूरे परिवार में मातम छा गया है. परिजन का रो-रोकर बुरा हाल था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन