पुरानी रंजिश में युवक को पीट कर किया घायल, भर्ती
Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 28 Mar 2026 6:18 PM
नगर परिषद क्षेत्र के सतगामा मोहल्ला में बीते शुक्रवार की देर शाम एक युवक को पीट कर घायल कर देने का मामला सामने आया है.
जमुई. नगर परिषद क्षेत्र के सतगामा मोहल्ला में बीते शुक्रवार की देर शाम एक युवक को पीट कर घायल कर देने का मामला सामने आया है. युवक की सूचना के बाद 112 नंबर की पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. घायल सतगामा मोहल्ला निवासी शहनवाज ने बताया कि दो दिन पहले मोहल्ले में दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हो गयी थी. इसी रंजिश में जब मैं शुक्रवार की देर शाम नदी की ओर जा रहा था तभी 10 से 12 की संख्या में स्थानीय युवकों ने घेरकर मारपीट करने लगे. जिससे मैं घायल हो गया. घायल शहनवाज ने बताया कि सभी मेरे मोहल्ले के ही लड़के हैं, लेकिन अंधेरा होने के कारण पहचान नहीं पाया. घटना की सूचना टाउन थाने की पुलिस को दी गयी है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










