दो बाइकों की टक्कर में आपस में भिड़े सवार युवक

दो बाइकों की टक्कर में आपस में भिड़े सवार युवक
झाझा. थाना क्षेत्र के झाझा-काबर मुख्य मार्ग के घोरिकबा मोड़ के समीप बीते बुधवार की देर संध्या को दो बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गई. एक बाइक सवार बुरी तरह से घायल हो गया. बाइक की टक्कर के बाद बाइक सवार दोनों युवक आपस में भिड़ गए और मारपीट हो गई. एक बाइक सवार घायल हो गया. घायल बबलू कुमार ने बताया कि जब वह घोरिकबा मोड़ के समीप पहुंचा. तभी सामने से आ रही एक अनियंत्रित बाइक अचानक मुड़ गई. दोनों बाइक में टक्कर हो गई. हम गिर गये और घायल हो गए. लेकिन दूसरे बाइक चालक ने दबंगई दिखाते हुए मेरे बाइक की चाबी छीन ली और मारपीट भी किया. स्थानीय लोगों की मदद से मुझे इलाज कके लिये रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया. उन्होंने बताया कि घटना की सूचना थाना को दिए हैं. थानाध्यक्ष एलबी सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिला है पुलिस मामलें की छानबीन कर रहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










