अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक घायल
Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 01 Apr 2026 8:54 PM
चीहरा थाना क्षेत्र के चकाई गिरिडीह मुख्य मार्ग पर रघुसार गांव के समीप बीते मंगलवार की रात अज्ञात वाहन की ठोकर से एक बाइक सवार युवक घायल हो गया.
चकाई. चीहरा थाना क्षेत्र के चकाई गिरिडीह मुख्य मार्ग पर रघुसार गांव के समीप बीते मंगलवार की रात अज्ञात वाहन की ठोकर से एक बाइक सवार युवक घायल हो गया. घायल की पहचान अभी तक नहीं हो पायी है. बताया जाता है कि किसी अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की सूचना मिलते ही चीहरा थाना की पुलिस ने घायल को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका प्रारंमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है. घायल की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है और उसके सर से काफी खून निकल रहा है. पुलिस ने उसकी बाइक को कब्जे में ले लिया है और युवक के पहचान का प्रयास कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










