महिला ने ससुराल वालों पर मारपीट का लगाया आरोप

थाना क्षेत्र के काठबजरा गांव की एक महिला ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है.
झाझा. थाना क्षेत्र के काठबजरा गांव की एक महिला ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है. घटना की सूचना 112 की पुलिस को दी गयी. पुलिस ने महिला को उठाकर रेफरल अस्पताल लाया. घायल महिला की पहचान अनीता देवी के रूप में हुई है. महिला ने बताया कि मेरा पति दूसरी जगह काम करता है. घर में अकेले रहती हूं. चना लगे खेत में बकरी घुस जाने के विवाद को लेकर देवर गौतम यादव, कांग्रेस कुमार आदि से झगड़ा हुआ और मारपीट कर घायल कर दिया. चिकित्सक ने महिला को खतरे से बाहर बताया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










