खैरा में गेहूं खरीद शुरू, पहले ही दिन किसान को मिला भुगतान
Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 01 Apr 2026 9:06 PM
प्रखंड की केंडीह पंचायत स्थित नवडीहा पैक्स गोदाम में वर्ष 2026-27 के लिए गेहूं अधिप्राप्ति की प्रक्रिया बुधवार से विधिवत शुरू की गयी.
खैरा . प्रखंड की केंडीह पंचायत स्थित नवडीहा पैक्स गोदाम में वर्ष 2026-27 के लिए गेहूं अधिप्राप्ति की प्रक्रिया बुधवार से विधिवत शुरू की गयी. गेहूं अधिप्राप्ति कार्यक्रम की शुरुआत जिला पंचायती राज पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार, डीसीओ हरेंद्र प्रसाद, बीसीओ चंदन कुमार और कुमार गौरव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे और अधिप्राप्ति शुरू होते ही गेहूं खरीद की प्रक्रिया भी चालू कर दी गई. अधिप्राप्ति के पहले ही दिन केंडीह गांव के किसान नरेश मंडल से 20 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई. इसके बदले उन्हें 51,700 रुपये का भुगतान चेक के माध्यम से किया गया. मौके पर मौजूद किसानों ने सरकार द्वारा तय समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद शुरू होने को राहत भरा कदम बताया. अधिकारियों ने बताया कि इस व्यवस्था से किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य समय पर मिल सकेगा और बिचौलियों की भूमिका भी कम होगी. कार्यक्रम के दौरान यह बताया गया कि गेहूं अधिप्राप्ति 01 अप्रैल 2026 से 31 मई 2026 तक चलेगी. किसानों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य रखा गया है. इस वर्ष गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है. आवेदन के समय किसानों को फोटो, पहचान पत्र, एलपीसी, जमीन की रसीद और बैंक पासबुक जैसे दस्तावेज जमा करने होंगे. भूमि धारक किसान अधिकतम 150 क्विंटल और भूमिहीन किसान 50 क्विंटल तक गेहूं बेच सकेंगे. पैक्स अध्यक्ष निरंजन कुमार सिंह ने किसानों से समय पर रजिस्ट्रेशन कराने और सरकारी योजना का लाभ उठाने की अपील की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










