गलत हरकत करते प्रेमी युगल को ग्रामीणों ने पकड़ा, बांधकर पीटा, पहुंची पुलिस

थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने प्रेमिका से मिलने पर प्रेमी को महंगा पड़ गया. गांव के बगीचे में गलत हरकत करते देख ग्रामीणों ने पकड़ लिया.
झाझा. थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने प्रेमिका से मिलने पर प्रेमी को महंगा पड़ गया. गांव के बगीचे में गलत हरकत करते देख ग्रामीणों ने पकड़ लिया. प्रेमी को बिजली के खंभे में बांधकर जबरदस्त पिटाई कर दी. इस दौरान स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. युवक सोनो थाना क्षेत्र के भिठरा गांव का बताया गया. ग्रामीणों ने बताया कि अपने बाइक से प्रेमिका से मिलने वह गांव के बाहर बगीचे में आया था. किसी ने गलत हरकत करते देख लिया. तभी गांव में हल्ला हुआ और सभी लोग एक साथ पकड़कर प्रेमी को बिजली के खंभे में बांधकर पिटाई कर दी. घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, पुलिस पदाधिकारी कुंज बिहारी दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर छानबीन किया. जब तक पुलिस आई तो मौके का फायदा देखकर प्रेमी अपना बंधन खोलकर फरार हो गया. घटनास्थल पर पुलिस ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है. लेकिन ग्रामीण कुछ भी बताने से इनकार कर रहे हैं. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह से पूछे जाने पर बताया कि घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की जा रही है. अब तक इस मामले में किसी के द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है. यदि कोई भी व्यक्ति मामले को लेकर आवेदन देते हैं तो पुलिस कार्रवाई करेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










