झाझा मेमू में बैग छिनतई मामले में फरार चार युवकों ग्रामीणों ने पकड़ा

सिमुलतला रेलवे स्टेशन पर बीते बुधवार को झाझा मेमू पैसेंजर ट्रेन में हुई बैग छिनतई की घटना के बाद फरार चल रहे चार संदिग्ध युवकों को गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने घोरपारण स्टेशन के पास पकड़ लिया
सिमुलतला. सिमुलतला रेलवे स्टेशन पर बीते बुधवार को झाझा मेमू पैसेंजर ट्रेन में हुई बैग छिनतई की घटना के बाद फरार चल रहे चार संदिग्ध युवकों को गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने घोरपारण स्टेशन के पास पकड़ लिया. इसके बाद उन्हें डायल 112 नंबर पुलिस के हवाले कर दिया गया. गिरफ्तार युवकों की पहचान सोनू सोनकर (निवासी आसनसोल), गणेश कुमार एवं कन्हैया कुमार (निवासी महेशपुर, लखीसराय) तथा सोनू शर्मा (निवासी कजरा) के रूप में है. ग्रामीणों ने बताया कि छिनतई के मुख्य आरोपी आशीष कुमार मोदी की गिरफ्तारी और मारपीट के बाद ये चारों युवक भागकर पास के जंगल में छिप गए थे. चारों युवक रातभर जंगल में छिपे रहे और जैसे ही गुरुवार सुबह बाहर निकले, ग्रामीणों ने सतर्कता दिखाते हुए उन्हें घेरकर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस चारों को हिरासत में लेकर अपने साथ ले गई. पकड़े गये युवकों ने पुलिस को बताया कि उनका दोस्त आशीष ट्रेन में सवार था और उसे लोगों ने चोर समझकर पीट दिया. इसी डर से हमलोग भाग खड़े हुए. उन्होंने दावा किया कि गलतफहमी में हमलोगों को चोर समझ लिया गया. स्थानीय पुलिस प्रारंभिक पूछताछ के बाद मामला रेल परिसर से जुड़ा होने के कारण चारों को सिमुलतला आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) के हवाले कर दिया है. आरपीएफ द्वारा आगे की जांच की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




