ePaper

17 सितंबर से दो अक्टूबर तक चलेगा टीकाकरण पखवाड़ा

Updated at : 11 Sep 2025 9:42 PM (IST)
विज्ञापन
17 सितंबर से दो अक्टूबर तक चलेगा टीकाकरण पखवाड़ा

राज्य स्वास्थ्य समिति बिहार कार्यपालक निदेशक पटना सुहर्ष भगत के निर्देश पर आगामी 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत टीकाकरण पखवाड़ा अभियान चलाया जायेगा

विज्ञापन

झाझा. राज्य स्वास्थ्य समिति बिहार कार्यपालक निदेशक पटना सुहर्ष भगत के निर्देश पर आगामी 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत टीकाकरण पखवाड़ा अभियान चलाया जायेगा. इस दौरान महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर सभी तरह की जानकारी दी जायेगी. रेफरल अस्पताल चिकित्सा प्रभारी डॉ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पखवाड़ा के तहत महिलाओं में होने वाली विभिन्न समस्याओं व उनके समाधान को लेकर स्वास्थ संबंधित जानकारी दी जायेगी. उक्त पखवाड़ा शिविर में महिलाओं को टीकाकरण व अन्य के मामले में विस्तार पूर्वक जानकारी दी जायेगी. इस दौरान बच्चे एवं किशोर-किशोरियों को भी टीकाकरण की सुविधा प्रदान किया जायेगा. टीकाकरण से होने वाले लाभ की भी जानकारी दी जाएगी. उन्होंने बताया कि टीकाकरण से वंचित गर्भवती महिलाएं, बच्चे, किशोर को प्राथमिकता के आधार पर निकटतम स्वास्थ्य केंद्र से यह सुविधा प्रदान करवाया जायेगा. उन्होंने बताया कि पखवाड़ा के दौरान 9 से 14 वर्ष की किशोर-किशोरियों को निजी वं सरकारी स्कूलों में कैंप लगाकर विस्तृत जानकारी दी जायेगी. ताकि स्वास्थ्य से संबंधित सभी तरह की जानकारी ऐसे लोगों को मिल सके. उन्होंने बताया कि इसके लिए स्वास्थ्य प्रबंधक सुभाष चंद्र, अस्पताल प्रबंधक नवनीत कुमार समेत सभी स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश दिया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन