अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त, मामला दर्ज

Updated:
विज्ञापन
अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त, मामला दर्ज

पुलिस ने सूचना के आधार पर जामुखेरेईया स्थित उलाय नदी के समीप से अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टरों को जब्त किया है.

विज्ञापन

झाझा. पुलिस ने सूचना के आधार पर जामुखेरेईया स्थित उलाय नदी के समीप से अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टरों को जब्त किया है. जानकारी देते हुये थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली कि उक्त जगह पर कुछ बालू माफिया बालू का उठाव कर रहे हैं. तभी पुलिस पदाधिकारी गोविंद कुमार समेत कई पुलिस जवान को छापेमारी के लिए भेजा. पुलिस को देखते ही ट्रैक्टर चालक, मालिक एवं अन्य लोग नदी में ही ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया. पुलिस ने दोनों ट्रैक्टर को जब्त कर लिया. उन्होंने बताया कि जब्त ट्रैक्टर मालिक व चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन