सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो लोग घायल

चकाई थाना क्षेत्र अंतर्गत चकाई-बिचकोड़वा मार्ग पर हेठ चकाई गांव के समीप बुधवार की रात को दो बाइक में टक्कर हो गयी.
चंद्रमंडीह . चकाई थाना क्षेत्र अंतर्गत चकाई-बिचकोड़वा मार्ग पर हेठ चकाई गांव के समीप बुधवार की रात को दो बाइक में टक्कर हो गयी. इस घटना में एक बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गये. स्थानीय लोगों ने घायल दोनों लोगों को इलाज के लिए चकाई रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया. जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने घायल दोनों लोगों को प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया. वहीं एंबुलेस चालक के हड़ताल पर रहने के कारण घायलों को काफी परेशानी हुई. बाद में निजी वाहन से बेहतर इलाज के लिए घायलों को देवघर रेफर किया गया. घायल दोनों बाइक सवार की पहचान चकाई थाना क्षेत्र के नारोडीह गांव निवासी सदानंद सिंह पिता महेंद्र सिंह एवं सोनो थाना क्षेत्र के महेश्वरी गांव निवासी दीपक सिंह पिता गिरीश सिंह के रूप में हुई. मिली जानकारी के अनुसार घायल दोनों व्यक्ति एक बाइक पर सवार होकर नारोडीह गांव जा रहा था. इसी दौरान एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने दूसरी बाइक में जोरदार ठोकर मार दी. जिसके कारण दूसरे बाइक पर सवार दोनों व्यक्ति सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. बताया जाता है कि घायल दोनों व्यक्ति जलछाजन विभाग में कार्यरत हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




