ePaper

सड़क दुर्घटना में जीजा-साला घायल, रेफर

Updated at : 24 Apr 2024 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में जीजा-साला घायल, रेफर

झाझा-जमुई मुख्य मार्ग का दादपुर ढिवा गांव के समीप कार और बाइक की टक्कर

विज्ञापन

झाझा (जमुई). झाझा-जमुई मुख्य मार्ग का दादपुर ढिवा गांव के समीप कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो व्यक्ति घायल हो गये. ये रिश्ते में जीजा और साला हैं. घायल की पहचान गिद्धौर थाना क्षेत्र के बरदघट्टा गांव निवासी मो असीर और सोनो थाना क्षेत्र के छपरडीह गांव निवासी मो असलम अंसारी के रूप में हुई है. स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को उठाकर रेफरल अस्पताल लाया व रिश्तेदारों को सूचना दी. उपस्थित चिकित्सक ने दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. दोनों घायलों ने बताया कि एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी. इस कारण हम लोग सड़क किनारे फेंकाकर बुरी तरह से घायल हो गये. चिकित्सक ने दोनों घायलों को खतरे से बाहर बताया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन