दो भाइयों के बीच हुई मारपीट, आठ घायल, जांच में जुटी पुलिस

लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के मटिया गांव में बीते बुधवार देर रात दो भाइयों के बीच जमकर मारपीट हो गई. जिसमें दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडे व ईंट-पत्थर चला
जमुई. लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के मटिया गांव में बीते बुधवार देर रात दो भाइयों के बीच जमकर मारपीट हो गई. जिसमें दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडे व ईंट-पत्थर चला. मारपीट में एक पक्ष से पंचायत के सरपंच सुरेश पासवान, आशा कार्यकर्ता सुमित्रा देवी, रमेश पासवान, धीरज कुमार घायल हो गये, जबकि दूसरे पक्ष से अनूप पासवान, बबलू पासवान, गौतम कुमार, गीता देवी घायल हो गई. सभी घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायल सरपंच सुरेश पासवान ने बताया कि जमीन सर्वे को लेकर बबलू पासवान, गौतम कुमार के द्वारा गलत तरीके से वंशावली बनाया जा रहा था. जिसपर मैंने आपत्ति जताया. इसी बात को लेकर मारपीट की गयी. जबकि दूसरे पक्ष से घायल बबलू पासवान ने बताया कि धीरज पासवान बेवजह गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दिया. घटना को लेकर दोनों पक्ष एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाते हुये स्थानीय थाना में आवेदन दिया. आवेदन के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




