परिवहन मंत्री का हुआ नागरिक अभिनंदन
Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 28 May 2026 7:07 PM
स्थानिय विधायक सह सूबे के परिवहन मंत्री दामोदर रावत का गुरुवार को रेलवे स्टेशन क्लब सभागार में नागरिक अभिनंदन किया गया
झाझा. स्थानिय विधायक सह सूबे के परिवहन मंत्री दामोदर रावत का गुरुवार को रेलवे स्टेशन क्लब सभागार में नागरिक अभिनंदन किया गया. उपस्थित राजग कार्यकर्ताओं ने फूल माला, चांदी का मुकुट, अंग वस्त्र व अन्य उपहार देकर स्वागत किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू नगर अध्यक्ष बबलू सिन्हा ने किया, जबकि मंच संचालन मुकेश राजहंस व पूर्व नगर अध्यक्ष संजय सिन्हा ने किया. स्वागत समारोह में प्रो रामावतार सिंह, बरनवाल समाज के अध्यक्ष गोपाल बरनवाल, बिहार खुदरा विक्रेता संघ अध्यक्ष बबलू केशरी, जदयू प्रखंड अध्यक्ष राकेश दास, जदयू नेता डॉ राजेंद्र रावत, सुबोध केशरी, भाजपा नेत्री कंचन देवी, बीड़ी पत्ता के प्रफुलचन्द्र त्रिवेदी, अनिल बरनबाल, ब्रह्मदेव रावत, सुषमा देवी, कारिउद्दीन अंसारी, विंदेश्वरी साह, बिजय अग्रहरि, राजेश कुमार, मोहन पासवान, भैयालाल माथुरी, उदय कुमार, रणधीर व अरविंद पासवान, शशिकांत झा समेत बड़ी संख्या में एनडीए कार्यकर्ता व अलग-अलग संगठन के सदस्यों ने हिस्सा लिया और मंत्री श्री रावत का भव्य स्वागत किया. इस दौरान प्रो रामावतार सिंह समेत अन्य वक्ताओं ने दामोदर रावत के राजनीति सफर की शुरुआती दौर से लेकर वर्तमान समय के बारे में बताते हुए पार्टी का सच्चा सिपाही बताकर कहा कि मंत्री दामोदर रावत विधायक रहते क्षेत्र में कई विकास कार्य किए हैं. अब मंत्री बनकर राज्य में कार्य कर एनडीए के विश्वास को लोगों के समक्ष रखकर एनडीए संगठन को मजबूत बना रहे हैं. उपस्थित वक्ताओं ने शहर को जाम से मुक्ति व बन रहे बरमसिया पुल तेजी बनाने की बात कहा. परिवहन मंत्री ने उपस्थित लोगों को धन्यवाद देते हुए कहा कि झाझा विधानसभा क्षेत्र की जनता ने हमेशा साथ दिया और मुझपर भरोसा जताए रखा है. उन्होंने कहा कि झाझा विधानसभा क्षेत्र से पुराना लगाव है. इस क्षेत्र को आगे बढ़ाए रखना भी हमारी जिम्मेवारी है, ताकि क्षेत्रवासियों का विश्वास हमेशा बना रहे. उन्होंने बताया कि पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने बिहार को एक नए बिहार के रूप में विकसित किया और वर्तमान में सीएम सम्राट चौधरी भी उन्हीं के मार्गदर्शन में बिहार में विकास की गाड़ी को आगे बढाने का काम कर रहे हैं. आने वाले दिनों में झाझा, जमुई समेत पूरे बिहार का चतुर्दिक विकास होगा. मौके पर राजग के विभिन्न घटक दलों के दर्जनों लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










