रांची के रूक्का डैम में 1 हफ्ते में 3 फीट घट गया पानी, सप्लाई के लिए सिर्फ छह फीट पानी

Updated:
विज्ञापन

रांची का रूक्का डैम. फाइल फोटो.

Ranchi Water Crisis: रांची के रूक्का डैम का जलस्तर एक सप्ताह में तीन फीट घट गया है. राजधानी की 80 प्रतिशत आबादी को पानी देने वाले डैम में अब सप्लाई के लिए केवल छह फीट पानी बचा है. पेयजल विभाग ने संकट को देखते हुए सिकिदिरी हाईडल प्रोजेक्ट बंद करने का निर्देश दिया है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

रांची से सतीश कुमार की रिपोर्ट

Ranchi Water Crisis: भीषण गर्मी में झारखंड की राजधानी रांची की 80 प्रतिशत आबादी की प्यास बुझाने वाला रूक्का डैम का जलस्तर लगातार तेजी से घट रहा है. पिछले एक सप्ताह के दौरान डैम का जलस्तर करीब तीन फीट तक घट गया है. 21 मई को जहां डैम का जल स्तर 23 फीट था. वहीं, 28 मई को यह घट कर 20.5 फीट पर पहुंच गया है. रुक्का डैम की अधिकतम क्षमता 36 फीट है. इसमें लगभग 14 फीट गाद है. ऐसे में डैम पीने के पानी की सप्लाई के लिए सिर्फ छह फीट पानी बचा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

सिकिदिरी हाईडल प्रोजेक्ट को लिखी गई चिट्ठी

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने पत्र लिख कर सिकिदिरी हाईडल प्रोजेक्ट को बंद करने का निर्देश दिया है. सिकिदिरी हाईडल प्रोजेक्ट के दो यूनिट से प्रतिदिन 120 मेगावाट बिजली उत्पादन हो रहा है. शाम साढ़े सात बजे से सुबह साढ़े आठ बजे तक उत्पादन होता है. दिन भर उत्पादन बंद रहता है. पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अनुसार बिजली उत्पादन में पानी की खपत ज्यादा हो रही है. अगर यही स्थिति बनी रही तो पेयजलापूर्ति में संकट आ सकता है.

किस दिन कितना घटा पानी

  • 22 मई: 23 फीट
  • 23 मई: 22.04 फीट
  • 24 मई: 21.08 फीट
  • 25 मई: 21.05 फीट
  • 26 मई: 21 फीट
  • 27 मई: 20.08 फीट
  • 28 मई: 20.5 फीट

क्या कहते हैं अधिकारी

सिकिदिरी हाईडल प्रोजेक्ट के परियोजना प्रबंधक संजय कुमार के अनुसार, सिकिदिरी हाईडल प्रोजेक्ट के दो यूनिट से प्रति दिन 120 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है. शाम में साढ़े सात से सुबह आठ बजे तक बिजली का उत्पादन होता है. सिकिदरी हाईडल प्रोजेक्ट को बंद करने का पत्र अभी तक नहीं मिला है.

इसे भी पढ़ें: दुमका में पानी और सड़क के बीच अटका पहाड़िया समाज का जीवन, बूंद-बूंद को तरस रहे ग्रामीण

सिकिदिरी हाईडल प्रोजेक्ट को बंद करने का निर्देश

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग बूटी प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर ने कहा कि रूक्का डैम का जल स्तर एक सप्ताह में तीन फीट तक घट गया है. डैम में जलापूर्ति के लिए सिर्फ छह फीट पानी बचा है. विभाग की ओर से पत्र लिख कर अविलंब सिकिदिरी हाईडल प्रोजेक्ट को बंद करने का निर्देश दिया गया है.

इसे भी पढ़ें: Chaibasa: मझगांव व कुमारडुंगी में आंधी-पानी ने मचायी तबाही, कई पेड़ उखड़े, मकान क्षतिग्रस्त

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola