आज बिहार में जदयू नहीं, भाजपा चला रही सरकार : कंचन

Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 28 May 2026 6:02 PM

विज्ञापन

नगर परिषद क्षेत्र के पुरानी बाजार स्थित बरनबाल सेवा सदन में भाकपा माले प्रखंड कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन प्रखंड सचिव कंचन रजक की अध्यक्षता में संपन्न हुई

विज्ञापन

झाझा. नगर परिषद क्षेत्र के पुरानी बाजार स्थित बरनबाल सेवा सदन में भाकपा माले प्रखंड कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन प्रखंड सचिव कंचन रजक की अध्यक्षता में संपन्न हुई. उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्रखंड सचिव श्री रजक ने कहा कि आज बिहार में जदयू नहीं, बल्कि पूरी तरह भाजपा की सरकार चल रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शासन में लगातार गरीब, मजदूर, किसान, छात्र और नौजवानों पर हमले बढ़ रहे हैं तथा गरीब हटाओ अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि आज भी भूमिहीन परिवारों को जमीन का पर्चा नहीं मिल पा रहा है. भीषण गर्मी में नल-जल योजना पूरी तरह फेल साबित हो रही है. प्रखंड भर के उपस्वास्थ्य केंद्र बंद पड़े हैं. जिससे ग्रामीण जनता भारी परेशानी झेल रही है. उन्होंने कहा कि जंगल एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लकड़ी और पत्तल बेचकर जीवन यापन करने वाले गरीब लोगों पर वन विभाग और प्रशासन द्वारा लाठी बरसाई जा रही है, जो बेहद निंदनीय है. उन्होंने कहा कि सरकार गरीबों की समस्याओं को हल करने के बजाय उन पर दमन कर रही है. सम्मेलन में विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया गया. सभा में कार्यकर्ताओं ने गरीबों के अधिकार, रोजगार, स्वास्थ्य, पानी, सड़क और जमीन के सवाल पर संघर्ष को मजबूत करने का संकल्प लिया. कार्यक्रम में गुलटन पुजहर, जगदीश राणा, शेरु पुजहर, संजय पुजहर, लुटन पुजहार, पलटु ठाकुर, मोती देवी, मुर्ती देवी समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन