लछुआड़ एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, कई खिलाड़ी स्टेट मीट के लिए चयनित

Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 28 May 2026 5:49 PM

विज्ञापन

जमुई जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा सिकंदरा प्रखंड के लछुआड़ में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खैरा प्रखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किया

विज्ञापन

खैरा. जमुई जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा सिकंदरा प्रखंड के लछुआड़ में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खैरा प्रखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किया. खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है. प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी आगामी 10 से 13 जून तक पटना के पाटलिपुत्र स्टेडियम में आयोजित होने वाले स्टेट मीट गेम में भाग लेंगे. प्रतियोगिता में खैरा प्रखंड की संजना कुमारी ने लॉन्ग जंप स्पर्धा में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया. वहीं खुशी कुमारी ने जैवलिन थ्रो एवं शॉट पुट दोनों स्पर्धाओं में सिल्वर मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया. अनिशा कुमारी ने शॉट पुट स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता, जबकि जैवलिन थ्रो में तीसरा स्थान प्राप्त किया. इसके अलावा सत्याम कुमार मिश्रा ने शॉट पुट में 12 मीटर दूरी तक गोला फेंककर गोल्ड मेडल अपने नाम किया. बताया गया कि सभी खिलाड़ी खैरा प्रखंड के रहने वाले हैं और खैरा स्थित जमुई फिजिकल ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं. खिलाड़ियों की इस सफलता के पीछे प्रशिक्षक अरुण मोदी की मेहनत और मार्गदर्शन को अहम माना जा रहा है. खिलाड़ियों की उपलब्धि पर स्थानीय लोगों, अभिभावकों और खेल प्रेमियों ने खुशी जताते हुए स्टेट मीट के लिए शुभकामनाएं दी हैं.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन