नयी दिल्ली और हावड़ा के मध्य दो जोड़ी स्पेशल ट्रेन का होगा परिचालन
Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 28 May 2026 5:47 PM
रेलवे बोर्ड ने ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए उनकी सुविधा के मद्देनजर नई दिल्ली और हावड़ा के बीच दो जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है
झाझा. रेलवे बोर्ड ने ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए उनकी सुविधा के मद्देनजर नई दिल्ली और हावड़ा के बीच दो जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. जानकारी देते हुये हाजीपुर जोनल मुख्य सूचना पदाधिकारी एस चंद्र ने बताया कि गाड़ी संख्या 04048 नई दिल्ली-हावड़ा स्पेशल नई दिल्ली से 28 मई को शाम 06.15 बजे खुलकर अगले दिन 10.30 बजे डीडीयू, 11.40 बजे बक्सर, 12.25 बजे आरा, दिन के 01.25 बजे पटना, 02.13 बजे बख्तियारपुर, 03.43 बजे किउल एवं 04.55 बजे झाझा सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए रात्रि के 11.40 बजे हावड़ा पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 04047 हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल आगामी 30 मई को रात्रि के 01.40 बजे हावड़ा से खुलकर सुबह 08.45 बजे झाझा, 09.33 बजे किउल, 10.38 बजे बख्तियारपुर, 11.40 बजे पटना, 12.24 बजे आरा, 01.10 बजे बक्सर, 03.05 बजे डीडीयू सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन सुबह 08.20 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी. उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 04050 नई दिल्ली-हावड़ा स्पेशल नई दिल्ली से आगामी 30 मई को शाम 06.15 बजे खुलकर अगले दिन 10.30 बजे डीडीयू, 11.40 बजे बक्सर, 12.25 बजे आरा, 01.25 बजे पटना, 02.13 बजे बख्तियारपुर, 03.43 बजे किउल एवं 04.55 बजे झाझा सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए रात्रि के11.40 बजे हावड़ा पहुंचेगी. वापसी में, गाड़ी संख्या 04049 हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल आगामी 01 जून को रात्रि के 01.40 बजे हावड़ा से खुलकर सुबह 08.45 बजे झाझा, 09.33 बजे किउल, 10.38 बजे बख्तियारपुर, 11.40 बजे पटना, 12.24 बजे आरा, 01.10 बजे बक्सर, 03.05 बजे डीडीयू सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन सुबह 08.20 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी. इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी व वातानुकूलित श्रेणी के कोच उपलब्ध रहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










