ePaper

बच्चों को अनुशासित व आत्मनिर्भर बनाता है स्काउट गाइड

Updated at : 19 Sep 2025 9:49 PM (IST)
विज्ञापन
बच्चों को अनुशासित व आत्मनिर्भर बनाता है स्काउट गाइड

प्रखंड क्षेत्र के प्लस टू उत्क्रमित उच्च विद्यालय छापा में भारत स्काउट गाइड का पांच दिवसीय प्रशिक्षण सत्र जारी है.

विज्ञापन

झाझा. प्रखंड क्षेत्र के प्लस टू उत्क्रमित उच्च विद्यालय छापा में भारत स्काउट गाइड का पांच दिवसीय प्रशिक्षण सत्र जारी है. 16 से 20 सितंबर तक चलने वाले इस प्रशिक्षण में प्रथम एवं द्वितीय सत्र का आयोजन किया जा रहा है, इसमें छात्रों को अनुशासन, नेतृत्व कौशल और सामुदायिक सेवा की शिक्षा दी जा रही है. जिला संगठन आयुक्त राम उद्गार सिंह, नोडल अधिकारी डॉ अनुज कुमार चौबे, शिविर संचालक मंडल के सदस्य नंदकिशोर रजक, मो शाकिर आलम, नसीम अख्तर, सुशील कुमार, सबिता मुर्मू, शिखा सिंह, इंदु कुमारी ने संयुक्त रूप से बताया कि स्काउट गाइड प्रशिक्षण न सिर्फ बच्चों को अनुशासित बनाता है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर नागरिक बनने की दिशा में भी प्रेरित करता है. उन्होंने कहा कि बदलते युग में बच्चों का अनुशासित और आत्मनिर्भर होना अत्यंत आवश्यक है. स्काउट-गाइड के माध्यम से बच्चे समाज को सकारात्मक संदेश देने में सक्षम हो रहे हैं. यह प्रशिक्षण शिविर बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी दयाशंकर, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी नितेश कुमार, जमुई के आदेश के आलोक में संचालित किया जा रहा है. शिविर में बच्चों को शारीरिक, मानसिक और नैतिक मूल्यों की शिक्षा के साथ-साथ शिविर जीवन, आत्मरक्षा, नेतृत्व विकास, अनुशासन, टीमवर्क, व्यक्तिगत विकास, सामुदायिक सेवा, प्रकृति संरक्षण, सांस्कृतिक जागरूकता तथा रचनात्मक गतिविधियों के प्रति रुचि जागृत करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. विद्यालय के प्रधानाचार्य रामजी कुमार ने बताया कि इस प्रशिक्षण का समापन समारोह शनिवार को आयोजित किया जाएगा. उन्होंने प्रशिक्षण से जुड़े सभी प्रशिक्षकों और प्रतिभागियों को धन्यवाद देते हुए इसे बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक सराहनीय पहल बताया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन