बन रहे रास्ता रोकने को लेकर शरीर पर पेट्रोल छिड़कर आत्मदाह करने का दिया धमकी

Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 19 May 2026 6:17 PM

विज्ञापन

बन रहे रास्ता रोकने को लेकर शरीर पर पेट्रोल छिड़कर आत्मदाह करने का दिया धमकी

विज्ञापन

झाझा. अपना निजी जमीन बताकर बन रहे रास्ता रोकने को लेकर मंगलवार को एक युवक ने शरीर पर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह करने का धमकी दिया. इसे लेकर हंगामा खड़ा हो गया. घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष एलबी सिंह के अलावा कई पदाधिकारी पहुंचकर उसे समझाने बुझाने का प्रयास किया. पुरानी बाजार निवासी रंजन शर्मा ने बताया कि हमारे पड़ोसी जबरदस्ती मेरे जमीन पर सरकारी का निर्माण करवा रहा है. इसे लेकर हमने कई बार अंचलाधिकारी व थानाध्यक्ष को आवेदन देकर इस पर कार्रवाई की मांग किया. लेकिन कोई भी अधिकारी स्थलीय जांच नहीं किया और ना ही कोई निर्णय दिया. इससे क्षुब्ध होकर हमने अपने शरीर पर पेट्रोल छिड़क लिया और हाथ में माचिस रखकर जोर-जोर से चिल्लाते हुए प्रशासन को धमकी देते हुए कहा कि यदि मेरी नहीं सुनी जाएगी तो माचिस मारकर मैं आत्मकथा कर लूंगा. इस कारण सैंकड़ों की तादाद में लोग जमा हो गए और 112 नंबर की पुलिस टीम को घटना की सूचना दी. इस दौरान झाझा पुलिस को भी सूचना दी गई. तभी पुलिस आकर रंजन शर्मा को समझाने बुझाने के लिए प्रशासन अपने साथ ले गई है. थानाध्यक्ष एलबी सिंह ने बताया कि इसे कई दिनों से समझाया जा रहा है. वह आम रास्ता है. जबकि अंचलाधिकारी निशा सिंह ने कहा कि इसकी जांच की जा रही है.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन