चंद्रमंडीह में विद्यालय से मोटर सहित कई सामान की चोरी
Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 28 Mar 2026 7:57 PM
प्रखंड के चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय धाबाटाड में बीते शुक्रवार की रात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया.
चकाई. प्रखंड के चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय धाबाटाड में बीते शुक्रवार की रात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया. इस संदर्भ में प्रधानाध्यापक सुरेश शाह ने घटना की लिखित सूचना चंद्रमंडीह पुलिस तथा शिक्षा विभाग को दी है. इसमें उन्होंने कहा है कि शनिवार को जब वे लोग विद्यालय पहुंचे तो देखा कि कमरे का ताला टूटा हुआ है और पानी आपूर्ति का मोटर, चार कुर्सी 40 पीस थाली चोरी हो गयी है. इसके बाद मामले की सूचना विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों और ग्रामीणों को दी गयी. इसके बाद थाने को भी घटना की सूचना दी गयी है. गौरतलब है कि चन्द्रमंडीह थाना क्षेत्र के कई विद्यालयों में पूर्व में मोटर चोरी की घटनाएं घट चुकी है. मोटर चोरी हो जाने से विद्यालय में पानी आपूर्ति बाधित हो गयी है और बच्चों को चापाकल चलाकर पानी पीना पड़ रहा है. आवेदन के आधार पर चंद्रमंडीह पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










