खेल समारोह का किया गया उदघाटन

प्रखंड के गंगरा में आयोजित खेल समारोह में जिले के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ राजेश कुमार ने शिरकत की.
गिद्धौर . प्रखंड के गंगरा में आयोजित खेल समारोह में जिले के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ राजेश कुमार ने शिरकत की. इस दौरान उन्होंने स्थानीय युवाओं को खेल प्रतियोगिता एवं सेना की तैयारी में सहयोग हेतु हाई मैट प्रदान किया. युवाओं को संबोधित करते हुए डॉ कुमार ने कहा कि शारीरिक प्रशिक्षण शिविर के साथ ही शिक्षा और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए वे युवाओं के साथ मिलकर कार्य करेंगे. मौके पर बाबा कोकिलचंद युवा क्लब के सदस्यों ने डॉ कुमार के प्रति आभार प्रकट किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता गंगरा फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान रंजय सिंह ने की, जबकि मंच संचालन शंकर कुमार एवं राघवेंद्र पांडेय ने संयुक्त रूप से किया. बाबा कोकिलचंद विचार मंच के संयोजक चुन चुन कुमार ने कहा कि डॉ साहब अपनी उत्तम चिकित्सकीय सेवा, समाज सुधार एवं ग्रामीण युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर कार्यरत हैं. मौके पर चंदन कुमार, नीलेश कुमार, गुंजन कुमार, रजनीश कुमार, छोटे कुमार सहित कई युवाओं ने कार्यक्रम संचालन में अहम भूमिका निभाई. वहीं रविंद्र सिंह, उपेंद्र सिंह, विवेक कुमार, अजय सिंह, संतोष सिंह, नटवर कुमार, विष्णु पांडेय, शुभम पांडेय, भोला कुमार, रोहित कुमार, विक्की सिंह, सूरज कुमार समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण युवक-युवतियां मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




