सामान्य हो रही बलियाडीह की स्थिति, पुलिस अब भी चौकस

Published at :19 Feb 2025 9:28 PM (IST)
विज्ञापन
सामान्य हो रही बलियाडीह की स्थिति, पुलिस अब भी चौकस

रविवार को बलियाडीह शिवमंदिर व हनुमान मंदिर में हनुमान पाठ कर लौट रहे श्रद्धालुओं पर असामाजिक तत्वों के अनायास पथराव करने व वाहन क्षतिग्रस्त करने के बाद उत्पन्न समस्या का समाधान धीरे-धीरे होता दिख रहा है.

विज्ञापन

झाझा. रविवार को बलियाडीह शिवमंदिर व हनुमान मंदिर में हनुमान पाठ कर लौट रहे श्रद्धालुओं पर असामाजिक तत्वों के अनायास पथराव करने व वाहन क्षतिग्रस्त करने के बाद उत्पन्न समस्या का समाधान धीरे-धीरे होता दिख रहा है. गांव की स्थिति धीरे-धीरे पटरी पर लौट रही है. घटना पर प्रखंड विकास पदाधिकारी रवि जी, अंचलाधिकारी आरती भूषण के अलावा थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह अपने दलबल के साथ लगातार चौकसी बरत रहे हैं. घटना के बाद से जहां जिला प्रशासन झाझा शहरी क्षेत्र व बालियाडीह ग्रामीण क्षेत्र में फ्लैग मार्च कर लोगों में भरोसा दिलाने का प्रयास किया. वहीं थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह लगातार गांव का मुआयना कर वस्तुस्थिति का जायजा लेते रहे. घटना के बाद से ही झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार अर्धसैनिक बलों के साथ फ्लैग मार्च कर लोगों में शांति, सद्भाव बनाये रखने की अपील करते दिखे. बुधवार को बालियाडीह स्थित लगभग सभी विद्यालय खुले रहे. इसके अलावा ग्रामीण परिवेश के लोग अपने बुनियादी कार्य जैसे बीड़ी बनाना या अन्य कार्य में मशगूल दिखे . घरों में लटके ताला खुल गये हैं. झाझा एसडीपीओ ने बताया कि घटना पर पैनी निगाह रखी जा रही है. हालात सामान्य हो रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन