गिद्धौर में बाबा बूढ़ानाथ मंदिर से निकाली जायेगी भव्य शिव झांकी

Published at :25 Feb 2025 9:13 PM (IST)
विज्ञापन
गिद्धौर में बाबा बूढ़ानाथ मंदिर से निकाली जायेगी भव्य शिव झांकी

श्रीश्री 108 बाबा बूढ़ानाथ मंदिर शिवरात्रि समिति के सदस्यों ने पर्व को हर्षोल्लास वातावरण में सम्पन्न कराने को लेकर बैठक कर आपसी विचार-विमर्श किया गया.

विज्ञापन

गिद्धौर. महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए प्रखंड के अति प्राचीन श्रीश्री 108 बाबा बूढ़ानाथ मंदिर शिवरात्रि समिति के सदस्यों ने पर्व को हर्षोल्लास वातावरण में सम्पन्न कराने को लेकर बैठक कर आपसी विचार-विमर्श किया गया. मौके पर शिवरात्रि समिति के संरक्षक जदयू नेता शैलेंद्र कुमार ने समिति के सदस्यों के साथ बैठक की. इस मौके पर उन्होंने कहा कि गिद्धौर वासियों द्वारा कई वर्षों से महाशिवरात्रि पर्व पर शिव झांकी निकालने की परंपरा रही है. इसे लेकर बाबा बूढ़ानाथ शिवालय सज धज कर तैयार हो गया है. यहां से महाशिवरात्रि के अवसर पर भव्य झांकी निकाली जायेगी, जो गिद्धौर के बाबा बूढ़ानाथ मंदिर होते गिद्धौर बाजार के तमाम चौक चौराहों से गुजरते हुए पंच मंदिर में शिव विवाह कार्यक्रम के साथ संपन्न होगी. बताते चलें कि इस शिव बरात झांकी को लेकर गिद्धौर के पतसंडा पंचायत वासियों में शिवरात्रि पर्व को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है. वहीं कार्यक्रम को लेकर समिति के वरीय सदस्य निरंजन राम, राजेश कुमार,संजय राम, हिमांशु कुमार आदि सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि शिव बारात एवं महाशिवरात्रि पर्व को सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के से जुड़ी सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी हैं. बताते चलें कि महा शिवरात्रि पर्व को लेकर क्षेत्र के बाबा बूढ़ानाथ मंदिर, रतनपुर शिव मंदिर, गंगरा, सेवा, धोबघट, कुंधर, केवाल, मौरा, पूर्वीं गुगुलडीह आदि शिव मंदिरों को आकर्षक ढंग से ग्रामीण सहयोग से सजाया गया है. भक्तों में महा शिवरात्रि को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है. शिव मंदिरों में एक दिन पूर्व से ही शिव के दर्शन करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गयी है. वहीं शिव रात्रि पर्व पर मुख्य आकर्षण का केंद्र शिव मंदिर से निकले वाली झांकी रहेगी. जिसकी सारी तैयारी पुरी की जा चुकी है. बाबा बूढ़ानाथ मंदिर के विद्वान पंडित कर्पूरी पंडित ने बताया कि कई धार्मिक ग्रंथों के अंदर महाशिवरात्रि पर्व का उल्लेख मिलता. महा शिवरात्रि के दिन देवाधिदेव महादेव एवं माता पार्वती के पूजा अर्चना एवं जलाभिषेक को काफी शुभ माना जाता है. इस मौके पर आयोजन समिति के संरक्षक शैलेन्द्र रावत, हिमांशु रावत, मुकेश रावत, कृष्णा कुमार, राहुल रावत, सोनू रावत, संजय रावत, राजेश रावत, ब्रजेश रावत, जोगी रावत, निरंजन राम, रंजीत रावत, अमित राम, बम राम, गोलू रावत, सोनू राव,मकुन राम, चंदन राम के अलावे कई सदस्यगण मौके पर मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन