ePaper

ढाबा के समीप से अगवा मजदूर को पुलिस ने कराया मुक्त

Updated at : 04 Sep 2025 9:45 PM (IST)
विज्ञापन
ढाबा के समीप से अगवा मजदूर को पुलिस ने कराया मुक्त

मलयपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार को कटौना स्थित पार्क व्यू मटन हांडी ढाबा के पास से एक अगवा मजदूर को सुरक्षित बरामद कर लिया.

विज्ञापन

जमुई . मलयपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार को कटौना स्थित पार्क व्यू मटन हांडी ढाबा के पास से एक अगवा मजदूर को सुरक्षित बरामद कर लिया. अपहृत मजदूर की पहचान लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के केनुहट गांव निवासी चंदन मांझी, पिता तेतर मांझी के रूप में की गयी है. पुलिस ने मौके से आरजेडी (राजद) का स्टीकर लगी कार (संख्या जेएच11एस-6218) और एक बोतल विदेशी शराब भी जब्त की है. हालांकि पुलिस को आता देख अपहरण में शामिल सभी बदमाश फरार हो गये. अगवा मजदूर चंदन मांझी ने पुलिस को बताया कि दो दिन पहले लखीसराय जिले के जिनहरा गांव निवासी बजरंगी यादव और उसके साले संतोषी यादव ने उसे केनुहट चौक से कार में बैठाकर जबरन लखीसराय ले गये. वहां से उसे रात के अंधेरे में देवघर भी ले जाया गया. लौटते वक्त जब कार कटौना स्थित ढाबा के पास पहुंची, उसी समय पुलिस ने छापेमारी कर उसे मुक्त करा लिया. मजदूर चंदन ने बताया कि बजरंगी यादव ईंट भट्ठा का ठेकेदार है. उसने पहले मजदूरी के नाम पर कुछ पैसे एडवांस दिये थे. पैसे नहीं लौटाने पर जबरन वसूली के इरादे से उसका अपहरण किया गया. प्रभारी थानाध्यक्ष महेश प्रसाद सिंह ने बताया कि सूचना मिली कि एक अगवा मजदूर को उक्त ढाबा के पास जबरन रखा गया है. पुलिस ने तत्काल छापेमारी कर उसे सुरक्षित बरामद कर लिया. मजदूर ने पुलिस को देखकर शोर मचाया, जिसके बाद उसे मुक्त कराया गया. फिलहाल पुलिस ने पीड़ित के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस छापेमारी कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन