करेंट लगने से व्यक्ति की मौत, परिजनों में मातम

Updated:
विज्ञापन
करेंट लगने से व्यक्ति की मौत, परिजनों में मातम

सदर थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव में गुरुवार को करेंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी.

विज्ञापन

जमुई. सदर थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव में गुरुवार को करेंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक व्यक्ति दौलतपुर गांव निवासी 54 वर्षीय अवध रावत था. परिजन ने बताया कि अवध रावत गुरुवार को घर के समीप लगे बिजली पोल के समीप खड़े थे. बिजली पोल में उनका हाथ लग गया और वह करेंट की चपेट में आ गये. जबतक स्थानीय लोग कुछ समझ पाते तब तक वह जमीन पर गिरकर बेहोश हो गये. परिजन ने उन्हें सदर अस्पताल लाया, जहां जांच के बाद चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. सूचना के बाद सदर अस्पताल पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजन को सौंप दिया. अवध रावत की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन