जदयू नेताओं ने नव नियुक्त सांसद प्रतिनिधि को किया सम्मानित

जिला जदयू कार्यालय में रविवार को जिलाध्यक्ष शैलेंद्र महतो के नेतृत्व में पार्टी प्रवक्ता राकेश पासवान को जमुई विधानसभा सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किये जाने पर सम्मानित किया गया.
जमुई. जिला जदयू कार्यालय में रविवार को जिलाध्यक्ष शैलेंद्र महतो के नेतृत्व में पार्टी प्रवक्ता राकेश पासवान को जमुई विधानसभा सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किये जाने पर सम्मानित किया गया. मौके पर जिलाध्यक्ष शैलेंद्र महतो ने अपने संबोधन में कहा कि सांसद अरुण भारती ने गठबंधन धर्म निभाते हुए जदयू नेता राकेश पासवान को यह जिम्मेवारी दिये हैं. जिला जदयू उनके प्रति आभार प्रकट करती है. राकेश पासवान सांसद प्रतिनिधि के रूप में क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का निराकरण करवाने का प्रयास करेंगे और विकास कार्यों के प्रति हमेशा तत्पर रहेंगे. मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर चौधरी, मो जमील अहमद,रामानंद सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










