हवन व सरस्वती वंदना के साथ नये सत्र का हुआ शुभारंभ

Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 02 Apr 2026 9:30 PM

विज्ञापन

स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर सोनो में गुरुवार को हवन व सरस्वती वंदना के साथ नए सत्र का शुभारंभ किया गया.

विज्ञापन

सोनो. स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर सोनो में गुरुवार को हवन व सरस्वती वंदना के साथ नए सत्र का शुभारंभ किया गया. इस कार्यक्रम में विद्यालय के सभी भैया बहनों के साथ आचार्यगण व प्रबंधन समिति के लोग भी शामिल हुए. सबों ने विद्या की देवी की आराधना की और हवन किया. मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य निर्दोष कुमार ने कहा कि विद्यालय बच्चे के सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पित है. समय के अनुरूप शिक्षा दिए जाने पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जिन प्रतियोगिता से इन बच्चों का सामना होगा उसका आधार अभी से हम रखने का प्रयत्न करते हैं. प्रबंध समिति के सह सचिव काजल सिंह ने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार प्रदान करना हमारा मूल सिद्धांत है ताकि भविष्य में देश के ये धरोहर एक अच्छा इंसान बनकर न सिर्फ अपने परिवार बल्कि देश की सेवा कर सके. मौके पर सभी आचार्य ने संकल्प लिया कि नए सत्र में नए उत्साह व नए जोश के साथ बच्चों के विकास के लिए कार्य करेंगे. मौके पर आचार्य सुशील पांडेय, रानी, दुर्गा, मुस्कान, खुशबू मौजूद थे. इस आध्यात्मिक आयोजन से विद्यालय का वातावरण ऊर्जा से ओत प्रोत हो गया.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन