शाहपुर में रामनवमी पर 24 घंटे गूंजा राम नाम, भक्तिमय हुआ माहौल
Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 27 Mar 2026 6:58 PM
नगर क्षेत्र के शाहपुर मोहल्ले में रामनवमी के अवसर पर आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला.
जमुई. नगर क्षेत्र के शाहपुर मोहल्ले में रामनवमी के अवसर पर आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला. यहां श्रद्धालुओं द्वारा 24 घंटे का अखंड रामधुन का आयोजन किया गया, जिसने पूरे इलाके को राममय बना दिया. कार्यक्रम की शुरुआत अखंड राम नाम संकीर्तन से हुई, जो लगातार 24 घंटे तक चलता रहा. इस दौरान महिला और पुरुष श्रद्धालु भजन-कीर्तन में लीन होकर भगवान श्रीराम की आराधना करते रहे. खासकर महिलाओं की सक्रिय भागीदारी ने आयोजन को और भी जीवंत बना दिया. शुक्रवार को समापन के अवसर पर झारखंड के धनबाद से आये आचार्य डॉ जयप्रकाश पांडेय ने विधि-विधान के साथ मंदिर परिसर में ध्वजारोहण कराया. वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना संपन्न हुई, जिससे पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ. इसके बाद हवन-पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आहुति दी और सुख-समृद्धि की कामना की. धार्मिक अनुष्ठानों के बाद प्रसाद वितरण किया गया और भव्य भंडारे का आयोजन हुआ, इसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया. आयोजन स्थल पर दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही. इस आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय ग्रामीणों और युवाओं की अहम भूमिका रही. बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता ने न केवल भक्ति का माहौल बनाया, बल्कि समाज में आपसी सौहार्द और एकता का संदेश भी दिया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










