सड़क हादसों को रोकने के लिए निरंतर जागरूकता अभियान चलाएं - सांसद

Published at :20 Feb 2025 8:53 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क हादसों को रोकने के लिए निरंतर जागरूकता अभियान चलाएं - सांसद

गुरुवार को समाहरणालय परिसर में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई. इसमें स्थानीय सांसद अरुण भारती, झाझा विधायक दामोदर रावत, सिकंदरा विधायक प्रफुल्ल मांझी, डीएम अभिलाषा शर्मा, एसपी मदन कुमार आनंद सहित अन्य लोगों ने हिस्सा लिया.

विज्ञापन

जमुई. गुरुवार को समाहरणालय परिसर में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई. इसमें स्थानीय सांसद अरुण भारती, झाझा विधायक दामोदर रावत, सिकंदरा विधायक प्रफुल्ल मांझी, डीएम अभिलाषा शर्मा, एसपी मदन कुमार आनंद सहित अन्य लोगों ने हिस्सा लिया. बैठक में मुख्य रूप से जिले में सड़क सुरक्षा क्रिया-कलापों की निगरानी, सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़ो की निगरानी, सड़क दुर्घटना के कारणों को पहचानना और उसका अध्ययन, राष्ट्रीय तथा राज्यों की सड़क सुरक्षा परिषद को सुझाव प्रदान करना, गति सीमा और यातायात को सुचारू बनाने के उपायों की समीक्षा, जिले में नेक व्यक्तियों को प्रेरित करने के लिए कार्य-नीतियां बनाने, नगर तथा जिले में ग्राम पंचायत में यातायात पार्क-सह-प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना, जिले में सड़क सुरक्षा अभियान को बढ़ावा देना, सड़क सुरक्षा से संबंधित किसी अन्य मुद्दे एवं सड़क सुरक्षा मानकों का कार्यान्वयन सुनिश्चित कराने की गहन समीक्षा की गई. समीक्षा के क्रम में जमुई व सिकंदरा के विधायक ने बताया कि सड़क दुर्घटना से बचाव के लिए आवश्यक कार्रवाई करने की आवश्यकता है. इसके अतिरिक्त अन्य चिन्हित ब्लैक स्पॉट स्थल जहां पर हमेशा दुर्घटना घटित होती रहती है, वहां भी आवश्यक कार्रवाई किया जाना आवश्यक है. उन्होंने हिट एंड रन के तहत परिलक्षित मामलों अग्रेतर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया. सड़क सुरक्षा के प्रति आम नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से जिला परिवहन शाखा एवं यातायात पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में निरंतर जागरूकता अभियान का संचालन किये जाने पर बल दिया . जिसके परिणामस्वरूप दो पहिया वाहन चालकों द्वारा वाहन परिचालन क्रम में हैलमेट पहनने की प्रवृति में आशातीत बढ़ोतरी होने की बात कही . सांसद ने शिक्षा विभाग व स्वास्थ्य विभाग को सुस्पष्ट कार्ययोजना के आधार पर नियमित अंतराल पर सड़क सुरक्षा संबंधित नियमों का जागरूकता अभियान के माध्यम से प्रचार प्रसार का निर्देश दिया. उन्होंने अन्य विभागों को भी जागरूकता अभियान के क्रियान्वयन में प्रभावी भूमिका का निर्वहन करना सुनिश्चित करने का निदेश दिया. वही कार्यपालक अभियंता,ग्रामीण कार्य विभाग, पथ प्रमंडल को निर्माणाधीन सड़कों, पुरानी मरम्मत योग्य सड़को में रोड मार्किंग, जेबरा क्रॉसिंग, साइनेज लगाने का निर्देश दिया. साथ ही दुर्घटना संभाव्य क्षेत्रों, घुमावदार क्षेत्रों में सावधान, सचेत करने से संबंधित बोर्ड लगाने का निर्देश दिया गया. बैठक में नगर निकाय क्षेत्र में जाम की समस्या से निपटने के लिए किए जा रहे प्रयास की जानकारी ली तथा वाहन परिचालन की व्यवस्था में आवश्यक निदेश दिया गया. बैठक में उपस्थित सड़क सुरक्षा समिति सदस्यों द्वारा अपने बहुमूल्य सुझावों से अवगत कराया गया, जिस पर विचार करने का निर्देश संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को दिया गया. बैठक में जिलाधिकारी द्वारा संबंधित तकनीकी विभागों एवं अन्य विभागों को सांसद व विधायकों द्वारा दिए गए निर्देशों के सम्यक अनुपालन का निर्देश दिया गया. इस दौरान डीडीसी वीरेंद्र कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी अभय कुमार तिवारी, जिला परिवहन पदाधिकारी मो. इरफान सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन