चौहरमल जयंती पर चकाई में निकली भव्य शोभायात्रा
Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 02 Apr 2026 9:26 PM
प्रखंड क्षेत्र के एसके हाई स्कूल मैदान में गुरुवार को पासवान कल्याण एकता मंच के बैनर तले बाबा वीर चौहरमल जयंती धूमधाम से मनायी गयी.
चकाई. प्रखंड क्षेत्र के एसके हाई स्कूल मैदान में गुरुवार को पासवान कल्याण एकता मंच के बैनर तले बाबा वीर चौहरमल जयंती धूमधाम से मनायी गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता राजीव पासवान ने की, जबकि मंच संचालन जयप्रकाश पासवान ने किया. कार्यक्रम की शुरुआत एसके हाई स्कूल परिसर से भव्य शोभायात्रा के साथ हुई. रथ, ढोल-नगाड़ा व बैंजो की धुन पर निकली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में पासवान समाज के लोग शामिल हुए. शोभायात्रा चकाई चौक, प्रखंड कार्यालय, जयप्रकाश चौक होते हुए पुनः कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई. इस दौरान युवक-युवतियां, महिला-पुरुष केसरिया वस्त्र और पगड़ी धारण कर हाथों में तलवार लिए बाबा चौहरमल के जयकारे लगाते चल रहे थे. सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत चर्चित भजन गायक राजू आजाद पासवान एवं टिंकू बाबा ने भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया. मौके पर वक्ताओं ने बाबा वीर चौहरमल को आदर्श महापुरुष बताते हुए उनके विचारों पर चलने का आह्वान किया. कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर ग्रामीण महिलाओं ने टीका लगाकर एवं आरती उतारकर अतिथियों का भव्य स्वागत किया. मौके पर अभय पासवान, राजेश पासवान, दिनेश पासवान, भुनेश्वर पासवान, मोती पासवान, डोमन पासवान, डोमिलाल पासवान, किरण पासवान, कारू पासवान, अजय पासवान, शंकर पासवान, रामदेव पासवान, संजय बेदर्दी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










