आहर में डूबने से बच्ची की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

सदर प्रखंड क्षेत्र के हरला स्थित बड़हिया आहर में मंगलवार को डूबने से 12 वर्षीय किशोरी की मौत हो गयी.
जमुई . सदर प्रखंड क्षेत्र के हरला स्थित बड़हिया आहर में मंगलवार को डूबने से 12 वर्षीय किशोरी की मौत हो गयी. मृतक बच्ची हरला गांव निवासी गोरेलाल मांझी की 12 वर्षीय पुत्री नंदनी कुमारी थी. परिजन ने बताया कि नंदनी कुमारी दो छोटे- छोटे बच्चों के साथ शौच के लिए बड़हिया आहर की ओर गयी थी. इस दौरान उसका पैर फिसल गया और वह आहर में गिर गयी. आहर की गहराई ज्यादा रहने की वजह से वह डूब गयी. जब बच्चों ने शौर मचाया, तो स्थानीय लोग दौड़े. घंटों मशक्कत के बाद नंदनी कुमारी का शव पानी से निकाला गया. सदर थाना की पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया. बताया जाता है कि मृतक नंदनी कुमारी दो बहनों में छोटी थीं. नंदनी की मौत के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया. परिजन का रो-रोकर बुरा हाल था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




