रोजेदारों ने पहला रोजा रख किया इफ्तार

Published at :02 Mar 2025 9:36 PM (IST)
विज्ञापन
रोजेदारों ने पहला रोजा रख किया इफ्तार

रमजान के पवित्र माह की शुरुआत रविवार से हो गयी है. मुस्लिम समाज के लोगों ने रमजान का पहला रोजा रख कर संध्या मे इफ्तार किया.

विज्ञापन

अलीगंज. रमजान के पवित्र माह की शुरुआत रविवार से हो गयी है. मुस्लिम समाज के लोगों ने रमजान का पहला रोजा रख कर संध्या मे इफ्तार किया. मस्जिद के इमाम मो मोबिन, मो ऐनुल हक़ कहते हैं कि रमजान में रोजा रख कर रात-दिन इबादत करने से बहुत सबाब मिलता है. इस इबादत से अल्लाह खुश होता है. माह-ए-रमजान के पहले दिन से ही पहला अशरा शुरू हो जायेगा. हाफ़िज़ मोबिन बताते हैं कि इस्लाम के मुताबिक पूरे रमजान को तीन हिस्सों में बांटा गया है, जो पहला, दूसरा और तीसरा अशरा कहलाता है. एक से दस रमजान पहला अशरा होता है, जिसे रहमत का अशरा कहते हैं. दूसरा अशरा ग्यारह से बीस रमजान मगफिरत यानी गुनाहों की माफी का होता है और तीसरा अशरा इक्कीस से तीस रमजान जहन्नम की आग से खुद को बचाने के लिए होता है. रमजान के शुरुआती 10 दिनों में रोजा-नमाज करने वालों पर अल्लाह की रहमत होती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन