हीट वेव से जमुई के अस्पताल में बड़ रही मरीजों की भीड़

Published by : AMIT KUMAR SINH Updated At : 01 Jun 2026 2:29 PM

विज्ञापन

Jamui News : भीषण गर्मी और लू ने जमुई जिले में हालात बिगाड़ दिए हैं. सदर अस्पताल में मरीजों की भीड़ लगातार बढ़ रही है और ओपीडी से लेकर इमरजेंसी तक स्वास्थ्य सेवाएं दबाव में आ गई हैं.

विज्ञापन

जमुई से अर्जुन अरनव की रिपोर्ट

Jamui News : जमुई जिले में लगातार बढ़ रहा तापमान अब लोगों की सेहत पर भारी पड़ रहा है. तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण सदर अस्पताल सहित सभी स्वास्थ्य केंद्रों में मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है. ओपीडी और इमरजेंसी वार्ड में रोजाना उल्टी दस्त, बुखार, सिरदर्द, पेट दर्द और हीट स्ट्रोक के मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं. अस्पताल परिसर में सुबह से ही लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं.

Heatwave से इमरजेंसी वार्ड में बढ़ा दबाव

सदर अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष में स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई है. सोमवार की दोपहर तक दो दर्जन से अधिक हीट वेव प्रभावित मरीजों को भर्ती किया गया. डॉक्टरों के अनुसार गर्मी के कारण डिहाइड्रेशन, चक्कर आना, कमजोरी और उल्टी दस्त के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. दोपहर के समय बाहर निकलने वाले लोग सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं.

ओपीडी में 60 प्रतिशत मरीज गर्मी जनित बीमारियों से प्रभावित

अस्पताल की ओपीडी में आने वाले मरीजों में बड़ी संख्या गर्मी से जुड़ी बीमारियों की है. चिकित्सकों का कहना है कि करीब 60 प्रतिशत मरीज हीट वेव और मौसम जनित समस्याओं से पीड़ित पाए जा रहे हैं. इनमें बुखार, पेट दर्द, सिरदर्द और कमजोरी की शिकायतें सबसे अधिक हैं.

डॉक्टरों ने जारी की सावधानी की सलाह

इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉ मनीष कुमार ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में पर्याप्त पानी पीना, ओआरएस लेना और हल्का भोजन करना जरूरी है. दोपहर 10 बजे के बाद अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए और लंबे समय तक धूप में रहने से परहेज करना चाहिए.

मौसम विभाग का अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक तापमान में गिरावट की संभावना नहीं है. गर्म हवाओं और तेज धूप का असर जारी रह सकता है. ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों की विशेष देखभाल की अपील की है.

विज्ञापन
AMIT KUMAR SINH

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन