सदर अस्पताल की सुरक्षा अब निजी एजेंसी के हवाले, आज से गार्डों ने संभाली कमान
Published by : AMIT KUMAR SINH Updated At : 01 Jun 2026 1:53 PM
विज्ञापन
Jamui News : सदर अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है. अब सुरक्षा की जिम्मेदारी निजी एजेंसी के हाथों में सौंप दी गई है, जिसके तहत सोमवार से नई टीम ने औपचारिक रूप से कमान संभाल ली है.
विज्ञापन
जमुई से अर्जुन अरनव की रिपोर्ट
Jamui News : सदर अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए सोमवार से निजी एजेंसी जय माता दी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के सुरक्षा गार्डों ने जिम्मेदारी संभाल ली है. एजेंसी की ओर से दो दर्जन से अधिक सुरक्षा गार्ड, जिनमें महिला सुरक्षा कर्मी भी शामिल हैं, अस्पताल परिसर में तैनात किए गए हैं.अस्पताल के प्रमुख स्थानों पर तैनाती
नई व्यवस्था के तहत सुरक्षा गार्डों को अस्पताल के मुख्य प्रवेश द्वार, इमरजेंसी वार्ड, ओपीडी सहित विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर तैनात किया गया है. इसका उद्देश्य अस्पताल परिसर में भीड़ नियंत्रण, अनधिकृत गतिविधियों पर रोक और समुचित विधि-व्यवस्था बनाए रखना है.मरीजों और परिजनों की सुरक्षा पर फोकस
अस्पताल प्रशासन के अनुसार, इस बदलाव का मुख्य उद्देश्य मरीजों, उनके परिजनों और अस्पताल कर्मियों की सुरक्षा को मजबूत करना है. महिला सुरक्षा गार्डों की तैनाती से महिला मरीजों को विशेष रूप से सुविधा और सुरक्षा मिलेगी.पहले होमगार्ड संभाल रहे थे जिम्मेदारी
गौरतलब है कि इससे पहले सदर अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी बिहार होमगार्ड के जवानों के पास थी, जिन्होंने करीब चार महीने तक अपनी सेवाएं दीं. इसके बाद एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव करते हुए निजी एजेंसी को जिम्मेदारी सौंपी गई है.पहले भी निजी एजेंसी कर चुकी है काम
जानकारी के अनुसार, चार महीने पहले भी इसी निजी एजेंसी के सुरक्षा कर्मी अस्पताल में तैनात थे, लेकिन एग्रीमेंट समाप्त होने के बाद होमगार्ड जवानों को जिम्मेदारी दी गई थी. अब एक बार फिर निजी एजेंसी को सुरक्षा संचालन सौंप दिया गया है.व्यवस्था सुधार की उम्मीद
अस्पताल प्रशासन का मानना है कि नई सुरक्षा व्यवस्था से परिसर में अनुशासन और निगरानी और अधिक प्रभावी होगी. सोमवार से सुरक्षा कर्मियों ने औपचारिक रूप से ड्यूटी संभाल ली है और अस्पताल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को संभालना शुरू कर दिया है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










