अपराधियों ने बालू घाट पर की हवाई फायरिंग

खैरा थाना क्षेत्र के पारसा एवं गरहीं थाना क्षेत्र के पनभरवा नदी घाट पर मंगलवार को देर रात्रि अज्ञात अपराधियों ने घाट पर पहुंचकर मुंशी के साथ मारपीट करते हुए हवाई फायरिंग की.
खैरा. खैरा थाना क्षेत्र के पारसा एवं गरहीं थाना क्षेत्र के पनभरवा नदी घाट पर मंगलवार को देर रात्रि अज्ञात अपराधियों ने घाट पर पहुंचकर मुंशी के साथ मारपीट करते हुए हवाई फायरिंग की. उसके बाद वे लोग दूसरे रास्ते से निकल गये. जाते-जाते अपराधियों ने एक लाल रंग के कागज पर मोबाइल नंबर 9525788750 जो 3 से 4 बजे तक चालू रहेगा का एक पर्चा छोड़ दिया. इसके बाद बालू घाट के संवेदक व मुंशी में भय का माहौल है. बताया जाता है कि मंगलवार की देर रात्रि पनभरवा घाट पर कुछ अज्ञात अपराधी हथियार के साथ नदी घाट पर पहुंचे और मुंशी सोनू कुमार के साथ मारपीट की. उसके बाद मोबाइल नंबर देकर 3 से 4 बजे तक चालू रहेगा. वहीं खैरा थाना क्षेत्र के परसा नदी घाट पर अपराधियों ने हवाई फायरिंग करते हुए घाट को बंद करने का निर्देश दिया. खैरा थाना अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि इस तरह की सूचना नहीं है. अगर इस तरह की कोई घटना घटती है तो अपराधियों पर कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










