भाकपा माले ने चलाया कोष संग्रह अभियान

Published at :19 Feb 2025 9:25 PM (IST)
विज्ञापन
भाकपा माले ने चलाया कोष संग्रह अभियान

दो मार्च को पटना के गांधी मैदान में आयोजित बदलो बिहार महाजुटान रैली की सफलता को लेकर भाकपा माले ने प्रखंड सचिव काॅमरेड मनोज कुमार पांडेय के नेतृत्व में चकाई बाजार में कोष संग्रह अभियान चलाया गया.

विज्ञापन

चंद्रमंडीह. दो मार्च को पटना के गांधी मैदान में आयोजित बदलो बिहार महाजुटान रैली की सफलता को लेकर भाकपा माले ने प्रखंड सचिव काॅमरेड मनोज कुमार पांडेय के नेतृत्व में चकाई बाजार में कोष संग्रह अभियान चलाया गया. इस दौरान अधिक से अधिक लोगों से गांधी मैदान पहुंचने का आह्वान किया गया. कोष संग्रह अभियान के दौरान चकाई चौक पर लोगों को संबोधित करते हुए मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि बदलो बिहार महाजुटान रैली में बिहार के विभिन्न जन आंदोलनों का महासंगम होगा. उन्होंने कहा कि जमुई जिला में चार लाख बीड़ी मजदूर हैं, परंतु सरकार द्वारा निर्धारित मजदूरी दर एक हजार बीड़ी बनाने पर 397 रुपये के एवज में महज 90 से 100 रुपये दिये जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि वनाधिकार कानून को लागू कराने के लिए आदिवासी लगातार संघर्ष कर रहे हैं. यह सरकार वन संरक्षण कानून 2022 लेकर आती है जो जंगल में रह रहे आदिवासियों को भगाने वाल कानून है. ऐसे में इन सभी मुद्दों को लेकर वर्तमान सरकार को उखाड़ फेंकने का शंखनाद रैली में किया जाएगा. मौके पर आदिवासी किसान नेता कालू मरांडी, बासुदेव हांसदा, राजकिशोर किस्कू, राहुल कुमार यादव, राजकिशोर किस्कू, मो सलीम अंसारी, लखिया टुडू, संजय कुमार राय, खुबलाल राणा, सीताराम यादव, जनार्दन यादव, अभय यादव सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन