दूसरे दिन भी विद्यालयों में बच्चों की नहीं रही उपस्थिति

बलियाडीह मामले के बाद जहां सोमवार को बलियाडीह के सभी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति शून्य थी, तो वहीं मंगलवार को शिक्षक-शिक्षिकाओं के बुलावे पर 10% छात्र-छात्राएं मौजूद रहे.
झाझा. बलियाडीह मामले के बाद जहां सोमवार को बलियाडीह के सभी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति शून्य थी, तो वहीं मंगलवार को शिक्षक-शिक्षिकाओं के बुलावे पर 10% छात्र-छात्राएं मौजूद रहे. इसे लेकर प्रधानाध्यापक लीलाधर कुमार ने बताया कि गांव में माहौल सामान्य है. बावजूद इसके अभी अभिभावक खुलकर बातचीत नहीं कर रहे हैं .यही कारण है कि विद्यालय के आसपास के छात्र-छात्राएं आ रहे हैं, बाकी लोग अभी सहमे हुए हैं .बलियाडीह की घटना का असर गांव के स्कूल में सोमवार को पूरी तरह से देखने को मिला. मंगलवार को भी स्कूल में बच्चे नाममात्र ही पहुंचे. मंगलवार को गांव के बच्चे अपने घर से गांव के शिवमंदिर के पास स्थित मध्य व उच्च विद्यालय में किसी तरह सहमे कर पहुंचे. रविवार को गांव में बिगड़ते हालात के कारण जहां बड़े बुजुर्ग के मन में भय बना रहा तो स्कूल जाने वाले बच्चों के अभिभावक इस घटना को लेकर मन में कई तरह के सवाल लेकर डरे हुए हैं. हालांकि पुलिस प्रशासन अभिभावकों से भी अपील कर रहे हैं कि गांव में स्थिति शांतिपूर्ण है. मंगलवार मध्य व उच्च विद्यालय में 10 प्रतिशत तक ही बच्चे पहुंचे थे. मध्य विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक जोसेफ सोरेन ने बताया की मंगलवार को स्कूल में सभी शिक्षक अपने कार्यों में लगे हुए हैं. लेकिन स्कूली बच्चे मंगलवार को भी नहीं पहुंचे. जबकि शिक्षक अभिभावकों से बच्चों को स्कूल भेजने की अपील कर रहे हैं.
इंटरनेट सेवा बंद होने से ऑनलाइन भुगतान करने वाले परेशान
झाझा. बलियाडीह घटना के बाद जमुई जिला में 48 घंटे लिए इंटरनेट सेवा बंद होने का असर छात्र- छात्राओं के अलावा स्वास्थ्य,कारोबार के अलावा सरकारी कार्य पर भी पड़ा है.10 वीं,12वीं की परीक्षार्थियों के अलावा अन्य तरह के छात्र- छात्राओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. एक तरफ रेफरल अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं में बदलाव होने के बाद जहां ऑनलाइन मरीजों का रजिस्ट्रेशन हो रहा था. सोमवार से इंटरनेट सेवा बंद रहने के कारण ऑफलाइन पर्ची मरीज कटवा रहे थे.ऑफ लाइन पर्ची पर ही डॉक्टर मरीज का इलाज करवाने के बाद दवा लिख रहे थे. सीबीएसई 10वीं, 12वीं की परीक्षा के साथ- साथ बिहार मैट्रिक बोर्ड की संचालित हो रही परीक्षा को लेकर छात्र भी ऑन लाइन पढ़ाई करने में परेशान हो रहे हैं. छात्र दीपक कुमार, मनमोहन कुमार, उर्मिला कुमारी, अर्चना कुमारी,नेहा कुमारी आदि ने बताया कि परीक्षा के समय में अभी हमलोग ऑन लाईन पढ़ाई कर रहे थे. लेकिन सोमवार से इंटरनेट बंद रहने के कारण पढ़ाई नहीं हो रही है. दूसरी तरफ अन्य शिक्षण संस्थान में गहरा असर पड़ा है.वहीं मुख्य बाजार, पेट्रोल पंप, राशन दुकान आदि पर कई जगहों पर इंटरनेट बंद रहने के कारण गहरा असर पड़ा है. एक तरफ कैश लैस होने को लेकर लोगों के पर्स में रुपये नहीं रह रहे है तो दूसरी ओर इंटरनेट बंद रहने के कारण लोग सामान की खरीदारी या पेट्रोल भरवाने के बाद ऑनलाइन पेमेंट नहीं कर पा रहे हैं.
दूसरे दिन भी लोग रहे परेशान
जमुई. बलियाडीह की घटना के तीसरे दिन मंगलवार को भी इंटरनेट सेवा बाधित रही. इस कारण आम लोगों के साथ व्यवसायी वर्ग के लोगों को काफी परेशानी हुई. स्थानीय व्यवसायियों ने बताया कि इंटरनेट के बंद रहने के कारण व्यवसाय पर असर पड़ रहा है. दुकान में खरीदारी करने वाले लगभग 80 फीसदी लोग गुगल पे, फोन पे तथा पेटीएम से भुगतान करते हैं. दो दिनों से बंद इंटरनेट के कारण ग्राहक भी परेशान हो रहे हैं. बताते चलें कि बीते रविवार की शाम जिले के झाझा प्रखंड क्षेत्र के बलियाडीह गांव में हनुमान चालीसा पाठ कर लौट रहे लोगों पर दूसरे समुदाय के लोगों पर पथराव कर दिया गया था. इस पथराव में नगर परिषद के उपाध्यक्ष नीतीश कुमार, खुशबू पांडेय सहित अन्य लोग घायल हो गये थे. इस घटना के बाद जिले का माहौल न बिगड़े इसे लेकर जिला प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन पुरी तत्परता के साथ जुटी है. इस कारण जिले में 48 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा बंद कर दिया गया है. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में लेकिन तनाव बरकरार है.
बाजार में कम दिखी चहल-पहल
मंगलवार को भी बाजार में लोगों का आवागमन कम रहा. अति आवश्यक कार्य होने पर ही लोग घर से निकल रहे हैं. मंगलवार को बाजार की सड़कों पर अन्य दिनों की अपेक्षा बाजार में चहल-पहल कम दिखे. हालांकि जिला प्रशासन द्वारा शहर के थाना चौक, महिसौड़ी चौक, खैरा मोड़ सहित अन्य चौक-चौराहों पर पुलिस बल को प्रतिनियुक्त किया गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










