दिव्यांगों को मिलेगा निःशुल्क कृत्रिम अंग, 27 को लगेगा शिविर

दिव्यांगजनों को मुख्यधारा से जोड़ने व उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में जिला प्रशासन की ओर से एक अहम पहल की जा रही है.
जमुई . दिव्यांगजनों को मुख्यधारा से जोड़ने व उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में जिला प्रशासन की ओर से एक अहम पहल की जा रही है. डीपीआरओ भानु प्रकाश ने बताया कि एडिप योजना के तहत आगामी 27 सितंबर 2025 को केकेएम कॉलेज, जमुई परिसर में दिव्यांगजनों के लिए ऑन द स्पॉट चिह्नांकन एवं कृत्रिम अंग वितरण शिविर लगाया जायेगा. इस शिविर में दिव्यांगजनों को कृत्रिम हाथ, कृत्रिम पैर एवं कैलीपर सहित अन्य सहायक उपकरण निःशुल्क प्रदान किये जायेंगे. यह आयोजन भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को), कानपुर के तकनीकी सहयोग से किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि शिविर को लेकर जिला प्रशासन ने विस्तृत रोस्टर जारी किया है. विकेश कुमार, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी सह प्रभारी सहायक निदेशक जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग जमुई को नोडल पदाधिकारी नामित किया गया है. साथ ही मुनमुन पांडेय, जिला प्रबंधक, बुनियादी केंद्र, खैरा को सहायक नोडल पदाधिकारी नियुक्त किया गया है. दोनों अधिकारी शिविर के सफल संचालन को सुनिश्चित करेंगे. जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण पदाधिकारी ने बताया कि इस शिविर में चिन्हांकन के साथ-साथ उसी दिन कृत्रिम अंगों का वितरण भी किया जायेगा, ताकि लाभुकों को तत्काल सुविधा मिल सके. शिविर में उच्च गुणवत्ता वाले उपकरण दिये जायेंगे. शिविर स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है:
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




