ePaper

जादू-टोने की आशंका, दो भाग में बंटा बच्चे का शव फेंका

Updated at : 05 May 2024 9:51 PM (IST)
विज्ञापन
जादू-टोने की आशंका, दो भाग में बंटा बच्चे का शव फेंका

सोनाय गांव के पहाड़ी क्षेत्र से बरामद हुआ शव

विज्ञापन

जमुई. सदर थाना क्षेत्र के सोनाय गांव से रविवार दोपहर पुलिस ने दो-तीन माह के एक बच्चा का शव बरामद किया. दो भाग में बंटा शव पहाड़ी क्षेत्र से बरामद हुआ. स्थानीय लोगों को आशंका है कि किसी ने जादू-टोना के नाम पर तो कहीं इस बच्चे की हत्या नहीं कर दी है. लोगों के अनुसार गांव के बच्चे दिन में पहाड़ की ओर खेलने गये थे, तभी शव को देखा और वहां से लौटकर यह जानकारी अपने परिजनों के साथ-साथ ग्रामीणों को दी. सूचना पाते ही गांव के लोग मौके पर पहुंचे लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी. इसके बाद ग्रामीणों ने मामले की सूचना सदर थाना पुलिस को दी. सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची सदर थाना की पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गयी है. इस संबंध में सदर थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि सोनाय गांव में ग्रामीणों ने एक बच्चा का शव पहाड़ी इलाका में मिलने की सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया. शव को देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि किसी धारदार हथियार से उसके शरीर के दो टुकड़े किये गये हैं. उन्होंने बताया कि अबतक शव की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. इधर घटना को लेकर गांव के लोगों में भय का माहौल है और लोग तरह-तरह की चर्चा भी कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन