चालक को झपकी आने के कारण कंटेनर से टकरायी स्कॉर्पियो

Published at :23 Feb 2025 8:53 PM (IST)
विज्ञापन
चालक को झपकी आने के कारण कंटेनर से टकरायी स्कॉर्पियो

महाकुंभ से स्नान कर जमुई लौट रहे कैमूर में सड़क हादसे तीन लोगों की मौत से हांसडीह गांव में सन्नाटा पसर गया है. हादसे में गांव के महेश राय 50 वर्ष, उनके 18 वर्षीय पुत्र अमित कुमार व उनकी बहन लखीसराय जिले के एटा गांव निवासी 43 वर्षीय मीरा देवी की मौत हो गयी है.

विज्ञापन

जमुई, कैमूर. महाकुंभ से स्नान कर जमुई लौट रहे कैमूर में सड़क हादसे तीन लोगों की मौत से हांसडीह गांव में सन्नाटा पसर गया है. हादसे में गांव के महेश राय 50 वर्ष, उनके 18 वर्षीय पुत्र अमित कुमार व उनकी बहन लखीसराय जिले के एटा गांव निवासी 43 वर्षीय मीरा देवी की मौत हो गयी है. मृतक के घर पहुंच लोग परिजन को ढांढ़स बंधा रहे हैं. शवों को लाने के लिए परिजन कैमूर के लिये रवाना हो गये हैं. बताया जा रहा है कि कुदरा थाना क्षेत्र के चिलबिली गांव के समीप रविवार की सुबह करीब पांच बजे सड़क किनारे खड़े एक कंटेनर में श्रद्धालुओं से भरी स्कॉर्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी. घायलों ने बताया कि सुबह का समय था हम लोग स्कॉर्पियो में सोये हुए थे. जब दुर्घटना हुई तो तेज आवाज सुनकर जब आसपास देखा तो सभी घायल अवस्था में स्कॉर्पियो में पड़े थे. दुर्घटना में स्कॉर्पियो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी है, जो सड़क किनारे खड़ी है. इधर, घटना के बाद सड़क किनारे खड़ा कंटेनर को लेकर चालक वहां से भागने में सफल रहा. बताया जाता है कि चालक को झपकी आने के कारण दुर्घटना हुई है.

पिता-पुत्र की मौत से परिजनों में कोहराम

चिलबिली गांव के समीप भीषण सड़क दुर्घटना में बाप-बेटे की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. जानकारी के अनुसार, जमुई से ही स्कॉर्पियो रिजर्व कर डॉ महेश महतो अपने परिवार व रिश्तेदार के साथ महाकुंभ में स्नान करने गये थे, उन्हें क्या पता था कि महाकुंभ से स्नान कर घर वापस लौटना जिंदगी का आखिरी पल होगा. सहां दुर्घटना में बाप-बेटे की एकसाथ हुई मौत से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल था. कुदरा थाने पर पहुंचे परिजन दहाड़ मार कर रो रहे थे. इधर, घटना की जानकारी मिलते ही परिजन सहित पूरे मोहल्ले में मातम छा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन