बस और ऑटो के टककर में दस घायल

Updated at :30 Apr 2026 6:49 PM
विज्ञापन
बस और ऑटो के टककर में दस घायल

बस और ऑटो के टककर में दस घायल

विज्ञापन

चकाई चकाई-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर के चीहरा थानाक्षेत्र के गंगारायडीह मोड़ के समीप गुरुवार को एक बस एवं ऑटो के टक्कर में ऑटो पर सवार दस लोगों के घायल होने का समाचार मिला है. ऑटो पर सवार सभी लोग झारखंड के परसाटांड से एक शादी में सम्मिलित होकर वापस अपने घर चंद्रमंडीह थाना के बंधा गांव लौट रहे थे इसी बीच गंगारायडीह मोड़ के समीप ऑटो के आगे आगे चल रही बस अचानक रुक गई. पिछे चल रही ऑटो ने बस के पिछे जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर के उपरांत ऑटो सड़क किनारे पलट गई और ऑटो में सवार सभी दस लोग घायल हो गए. घायल में सेफुन खातून, इरसाद मियां, जुलेखा बीबी, हसीना बीबी, रइसा बीबी, कमरुन बीबी, मो अबरार, इसाक मियां, मजलूम अंसारी एवं रुखसाना खातून है जो सभी बंधा निवासी हैं. चकाई थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार के निर्देश पर अवर निरीक्षक संतोष कुमार एवं पुलिस बल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी घायलों को ईलाज के लिये चकाई रेफरल अस्पताल में एडमिट कराया. जहां प्राथमिक ईलाज के बाद दो गंभीर रूप से घायल मजलूम अंसारी एवं सुलेखा बीबी को देवघर रेफर क़र दिया. वहीं चीहरा पुलिस बस एवं ऑटो जब्त क़र घटना की जांच क़र रही है. .

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन