ePaper

कबड्डी टूर्नामेंट को लेकर डीएसएम कॉलेज की टीम तैयार, 13 खिलाड़ियों का चयन

Updated at : 19 Sep 2025 9:51 PM (IST)
विज्ञापन
कबड्डी टूर्नामेंट को लेकर डीएसएम कॉलेज की टीम तैयार, 13 खिलाड़ियों का चयन

मुंगेर विश्वविद्यालय के खेल कैलेंडर के तहत आगामी 23 व 24 सितंबर को केकेएम कॉलेज मैदान में आयोजित अंतर महाविद्यालय कबड्डी टूर्नामेंट को लेकर देवसुंदरी मेमोरियल (डीएसएम) कॉलेज, झाझा की टीम तैयार कर ली गयी है.

विज्ञापन

झाझा . मुंगेर विश्वविद्यालय के खेल कैलेंडर के तहत आगामी 23 व 24 सितंबर को केकेएम कॉलेज मैदान में आयोजित अंतर महाविद्यालय कबड्डी टूर्नामेंट को लेकर देवसुंदरी मेमोरियल (डीएसएम) कॉलेज, झाझा की टीम तैयार कर ली गयी है. टीम का गठन कॉलेज प्रशिक्षक अमित कुमार के नेतृत्व में किया गया है. प्राचार्य प्रो डॉ अजफर शम्शी ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए 13 खिलाड़ियों का चयन किया गया है. टीम की कमान राजीव कुमार को सौंपी गयी है, जबकि किशोर हेंब्रम को उप कप्तान बनाया गया है. चयनित अन्य खिलाड़ी में अभिषेक कुमार, रोहित कुमार, आदित्य कुमार, बमबम कुमार, दिलखुश कुमार, गौरव कुमार, दीपक कुमार, रंजीत कुमार, प्रियांशु कुमार, अंकित देव एवं मोहन कुमार पासवान है. उन्होंने बताया कि महाविद्यालय स्तर पर आयोजित ट्रायल में दर्जनों खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिनमें से बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर इन खिलाड़ियों का चयन किया गया है. विगत दो वर्षों से डीएसएम कॉलेज के छात्र-छात्राएं विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेकर झाझा सहित जिले का भी नाम रोशन कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन