झाझा मेला हादसा : घायल किशोर मामले में झूला संचालक गिरफ्तार

चैती दुर्गा मेला के दौरान झूला हादसे में घायल किशोर के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए झूला संचालक को गिरफ्तार कर लिया है.
झाझा. चैती दुर्गा मेला के दौरान झूला हादसे में घायल किशोर के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए झूला संचालक को गिरफ्तार कर लिया है. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि गिद्धौर निवासी 15 वर्षीय आशीष कुमार चैती दुर्गा मेला में लगे झूले की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया था. घटना के बाद मेला परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया, लेकिन स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया. उन्होंने बताया कि घायल किशोर के नाना, सोहजाना गांव निवासी भगलु यादव ने थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया कि झूला संचालक कुंदन शर्मा ने उसे प्रलोभन देकर काम में लगाया था. इसी दौरान हादसा हो गया. घटना के बाद संचालक मौके से फरार हो गया था. मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने त्वरित छापेमारी कर आरोपित कुंदन शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है. उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




