युवा राजद चौपाल में शामिल होने के लिए बनी रणनीति

Published at :23 Feb 2025 9:07 PM (IST)
विज्ञापन
युवा राजद चौपाल में शामिल होने के लिए बनी रणनीति

आगामी 5 मार्च को मिलर हाई स्कूल पटना में होने वाली युवा राजद चौपाल में सोनो प्रखंड से अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर रविवार को प्रखंड मुख्यालय सोनो में युवा राजद के प्रखंड इकाई की एक बैठक हुई.

विज्ञापन

सोनो. आगामी 5 मार्च को मिलर हाई स्कूल पटना में होने वाली युवा राजद चौपाल में सोनो प्रखंड से अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर रविवार को प्रखंड मुख्यालय सोनो में युवा राजद के प्रखंड इकाई की एक बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता युवा राजद के प्रखंड अध्यक्ष सेवक यादव ने की जबकि संचालन रंजीत दास ने किया. मुख्य अतिथि के तौर पर युवा राजद जिला प्रभारी मोहम्मद नसीम, पूर्व जिलाध्यक्ष केदार मुर्मू, युवा जिलाध्यक्ष उपेन्द्र तांती उपस्थित हुए. बैठक में अधिक से अधिक युवा कार्यकर्ताओं को चौपाल में शिरकत किए जाने की रणनीति बनी. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष रियासत हसन, बलराम मंडल, महेंद्र दास, उपेन्द्र कुमार, पंकज साह, महेश दास, अफताब आलम, जमरूदीन अंसारी, महमूद अंसारी, निरपत साह, मुकेश्वर यादव, अरविंद दास, नारायण यादव, सुमन शेखर शर्मा, अशोक यादव, दिनेश यादव, कामेश्वर यादव, शनु यादव, सुभाष मलाकार, अजीत कुमार, प्रमोद यादव सहित अन्य युवा राजद कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन