खातीपुरा के लिए दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की यात्रा रहेगी जारी, यात्रियों मिलेगी सहूलियत

रेल यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ से निपटने के लिए हावड़ा-खातीपुरा-हावड़ा स्पेशल और आसनसोल-खातीपुरा-आसनसोल स्पेशल का परिचालन जारी रहेगा.
झाझा. रेल यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ से निपटने के लिए हावड़ा-खातीपुरा-हावड़ा स्पेशल और आसनसोल-खातीपुरा-आसनसोल स्पेशल का परिचालन जारी रहेगा. पूजा, दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए रेलवे का लक्ष्य यात्रियों को सुविधाजनक और आरामदायक परिवहन विकल्प उपलब्ध कराना है. पूजा के मौसम में यात्रा की बढ़ती मांग के कारण अक्सर ट्रेन टिकट हासिल करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. आसनसोल मंडल सूचना पदाधिकारी डी दत्त ने बताया कि रेलवे ने 03007/03008 हावड़ा-खातीपुरा-हावड़ा स्पेशल और 03509/03510 आसनसोल-खातीपुरा-आसनसोल स्पेशल की सेवा को उसके मौजूदा मार्ग, समय, संरचना और ठहराव के साथ जारी रखने का निर्णय लिया है. उन्होंने बताया कि 03007 हावड़ा-खातिपुरा स्पेशल आगामी 06 अक्टूबर 2024 और 24 नवंबर 2024 के बीच प्रत्येक रविवार को हावड़ा से रवाना होगी. 03008 खातीपुरा-हावड़ा स्पेशल आगामी 08 अक्टूबर 2024 और 26 नवंबर 2024 के बीच प्रत्येक मंगलवार को खातीपुरा से रवाना होगी. दोनों दिशाओं में यह ट्रेन 8 ट्रिप लगायेगी.उन्होंने बताया कि 03509 आसनसोल-खातिपुरा स्पेशल आगामी 01 अक्टूबर 2024 और 26 नवंबर 2024 के बीच प्रत्येक मंगलवार को आसनसोल से रवाना होगी. 03510 खातीपुरा-आसनसोल स्पेशल आगामी 02 अक्टूबर 2024 और 27 नवंबर 2024 के बीच प्रत्येक बुधवार को खातीपुरा से रवाना होगी.दोनों दिशाओं में यह ट्रेन 9 ट्रिप लगायेगी.उन्होंने बताया कि संबंधित स्टेशन प्रबंधक को इसकी सूचना दे दी गई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




